Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy Drinks for Omega-3 Fatty Acids: ओमेगा-3 फैटी एसिड एक बेहद ही आवश्यक और जरूरी तत्व होता है, जो हमें कई तरह के फूड्स और ड्रिंक्स से प्राप्त होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) कई शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए जरूरी होता है। यह आपको डिप्रेशन, चिंता, आंखों के रोग, हार्ट डिजीज आदि से बचाने में सहायक होता है। इतना ही नहीं, ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) से भरपूर कुछ स्मूदी और हेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से स्किन और बालों की सेहत भी दुरुस्त बनी रहती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप कई चीजों का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, सोयाबीन दूध, तेल, सरसों और मेथी के बीज आदि चीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। कुछ ड्रिंक्स के सेवन से भी आप ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं।
एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। एवोकाडो एक फल है, जिसका सेवन करने से कई लाभ होते हैं। एवोकाडो को आप यूं ही काटकर खा सकते हैं या फिर इसकी स्मूदी भी पी सकते हैं। स्मूदी के लिए चाहिए एवोकाडो, चीनी, दूध, बर्फ। इन सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें। एवोकाडो स्मूदी तैयार है। इसे पीने से शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी दूर हो जाएगी।
सोया मिल्क में भी ओमेगा-3 की अधिक मात्रा होती है। सोया मिल्क का सेवन आप प्रतिदिन कर सकते हैं। सोया मिल्क एक बेहद ही हेल्दी ड्रिंक है। इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। सोया मिल्क पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।
अखरोट के सेवन से सेहत को कई लाभ होते हैं। दिमाग के लिए भी यह नट्स काफी हेल्दी होता है। मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। शाकाहारी लोगों को अखरोट खाना चाहिए, क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक होता है। अखरोट स्मूदी बनाकर पिएं। शरीर को काफी लाभ होगा। ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी दूर होगी। दूध में कुछ अखरोट डालकर मिक्सी में ब्लेंड करें। इसमें आप दूसरे नट्स, शहद या फिर चीनी डाल सकते हैं।