
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 18, 2023 2:37 PM IST
Drink for a better health: हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का होना बहुत ज्यादा जरूरी है और जब भी डाइट की बात आती है, तो हम हेल्दी फूड्स के बारे में सोचते हैं। लेकिन हेल्दी ड्रिंक भी हेल्दी डाइट का ही हिस्सा हो और यह हमारी सेहत के लिए जरूरी है। सही डाइट मेंटेन करने के बावजूद भी लोगों को उसका सही रिजल्ट नहीं मिलता है और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं उसके पीछे एक वजह यह भी हो सकती है। डाइट में फूड के साथ-साथ हेल्दी ड्रिंक्स पर भी फोकस करना जरूरी होता है। कुछ प्रकार के ड्रिंक्स तो ऐसे भी होते हैं, जो आपको न सिर्फ हेल्दी रखेंगे बल्कि यदि आपको पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज जैसी बीमारियां हैं तो उसे भी कंट्रोल करने में मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही खास ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके कई जबरदस्त फायदे भी मिलने वाले हैं। (Benefits of Fruit infused water in hindi)
हम आपको कोई स्पेशल रेसिपी या ड्रिंक के बारे में नहीं बल्कि सिंपल फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर के बारे में बताने वाले हैं। इस पानी में इतने गुण होते हैं कि रोजाना इसका सेवन करने वाले लोगों में हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम पाया जाता है। वहीं डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर बेहद फायदेमंद रहता है।
फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर शरीर में पानी की कमी को तो दूर करता ही है साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद मान जाते हैं, जो आपके शरीर के नेचुरल ग्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं।
फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है, जिससे कई मानसिक बीमारियां दूर करने में मदद मिल सकती है।
स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ इस पानी में फलों के कई गुण भी आ जाते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी की समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है। हेल्दी स्किन के लिए फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर अच्छा विकल्प हो सकता है।
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर काफी फायदेमंद रहता है। शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ यह कई पोषक तत्व व मिनरल्स भी प्रदान करता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जरूरी हैं।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर में मौजूद खास गुण शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद कर सकते हैं।
खट्टे फल, आलूबुखारा, आडू, सेब और अमरूद जैसे फलों का इन्फ्यूज्ड वाटर काफी अच्छा लगता है। इनसे इन्फ्यूज्ड वाटर बनाने के लिए इन फलों के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और पानी के पानी में डाल लें। कम से कम 2 घंटे तक इन्हें रखा रहने दें और फिर अच्छे से हिलाकर आप इसे पी सकते हैं। आप चाहें फ्रूट्स के टुकड़ों को पानी के साथ ही खा सकते हैं।