... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 25, 2019 8:20 PM IST
तंबाकू गुटखा खैनी और सिगरेट छोड़ने के हेल्दी डाइट टिप्स.
तंबाकू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है, यह बात हम सभी जानते हैं. लेकिन भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तंबाकू, गुटखा, खैनी और सिगरेट पीने वालों की तादत लगातार बढ़ रही है. तंबाकू की लत किसी को एक बार लग जाती है तो वो उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है. तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन सेहत के लिए बहुत नुकसान पहुंचाता है. तंबाकू की वजह से सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी कैंसर है. कैंसर के अलावा सिगरेट पीने की वजह से लोगों में डिप्रेशन, नपुंसकता जैसी खतरनाक बीमारी भी होने लगी है.
कुछ लोगों को लगत है कि तम्बाकू छोड़ने के फायदे जान लें तब छोड़ते हैं. अगर आप भी यह जानने के बाद छोड़ना चाहते हैं तो आपको तम्बाकू की वजह से होने वाली बीमारियों से बचने को सबसे पहले सोचना चाहिए. तम्बाकू इंसान के दिमाग और नर्व सिस्टम को कमजोर कर देता है. इससे इंसान के दिमाग से लेकर सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है. इसके अलावा तम्बाकू छोड़ने के कई अन्य फायदे हैं.
लोग तम्बाकू छोड़ने में नाकामयाब इसलिए भी हो जाते हैं क्योंकि तम्बाकू छोड़ने के साइड इफ़ेक्ट भी होते हैं. तम्बाकू जब तक इंसान खाता है तब तक उसको एक एर्नजी की फील होती है. अगर वह अचानक इसे छोड़ता है तो उसमें सुस्ती की परेशानी सबसे ज्यादा देखी जाती है. इसके अलावा तम्बाकू छोड़ने से इंसान को अजीब सी फील भी होती है. इसलिए तम्बाकू छोड़ने से पहले यह बाद ध्यान में रखनी चाहिए कि इसके लिए एक एक स्टेप आगे बढ़ना है.
जब आप किसी भी प्रकार का धूम्रपान करना छोड़ते हैं तो शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. क्योंकि शरीर को अचानक से कुछ बदलाव नजर आता है. लेकिन शरीर को सही तरीके से अगर डिटॉक्स कर लिया जाए तो तम्बाकू छोड़ने के बाद इंसान हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और पाचन तंत्र की कई बीमारियों से बच जाता है.
तंबाकू छोड़ने के उपाय के लिए सबसे पहले इंसान की इच्छाशक्ति की जरूरत होती है. अगर आपके अंदर इच्छाशक्ति है तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना है. तंबाकू छोड़ने के लिए आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करना है. फल और सब्जियों को आप कच्चा या उबालकर खाना चाहिए.
तंबाकू छोड़ने के उपाय में दूसरा सबसे अच्चा उपाय है शरीर को विषाक्त पदार्थ से अलग करना. इसके लिए आपको अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ को शामिल करना होगा. नारियल पानी और अन्य फलों के जूस के साथ दिन में कम से कम 12 ग्लास पानी का सेवन जरूर करें.
तम्बाकू खाने वाले लोगों से दूर रहें. अपने मन बहलाने के लिए तंबाकू का कुछ वैकल्पिक उपाय जरूर करें. जैसे सौंफ, लौंग इत्यादि को आप अपने मने बहलाने के लिए कर सकते हैं.
अगर आप गुटका खाते हैं तो यह सबसे कठीन काम होता है. क्योंकि इसे छोड़ने के लिए दांत की सफाई जरूरी होती है. अगर आप गुटका छोड़ने का आसान तरीका जानना चाहते हैं, तो यह है कि आपको अपने दांतों की ठीक से सफाई करवानी है और फिर से न खाने की कसम खानी होगी.
गुटखा छोड़ने के लिए वैकल्पिक तौर पर सौंफ और लौंग का उपयोग माउथ फ्रेशनर सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा हेल्दी डाइट अपनाना चाहिए. तंबाकू, गुटखा, सिगरेट छोड़ने के लिए सबसे अच्छा हेल्थ टिप्स यह है कि आपको अपनी डाइट को हेल्दी रखना है.
चुने में रगड़कर खाते हैं तंबाकू जानें छोड़ने के सरल उपाय.
फेफड़ों के साथ इन 10 अंगों पर भी बुरा असर डालता है तम्बाकू.
तंबाकू और सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए आज से ही आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय.