Diet Tips For Diabetics: डायबिटीज नियंत्रण में रखने के अपनाएं ये हेल्दी डायट टिप्स, नहीं बढे़गा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज से बचने और इसे कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले डायट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यहां पढ़ें डायट से जुड़े कुछ सबसे अहम नियमों के बारे में जो ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिहाज से कारगर हैं। (Diet Tips for Diabetic)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 6, 2021 12:46 PM IST

Diet Tips for Diabetic: टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों की संख्या दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रही है। वहीं, भारत में लोग डायबिटीज की चपेट में बहुत तेज़ी से आ रहे हैं और साल-दर-साल भारत में मधुमेह के पीड़ितों की संख्या में लाखों की तादाद में इजाफा हो रहा है। अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स, एडिक्शन या सिगरेट, शराब जैसी चीज़ों का बहुत अधिक सेवन, एक्सरसाइज की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल टाइप 2 डायबिटीज के मुख्य कारण (Type 2 Diabetes Causes) हैं। इसीलिए, डायबिटीज से बचने और इसे कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले डायट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की सलाह (ways to control diabetes naturally) दी जाती है। यहां पढ़ें डायट से जुड़े कुछ सबसे अहम नियमों के बारे में जो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कम करने के लिहाज से कारगर हैं। (Diet Tips for Diabetic In Hindi)

डायबिटीज कंट्रोल में रखेंगी खान-पान से जुड़ी ये आदतें

उबला हुआ भोजन करें

स्टीम्ड या उबला हुआ भोजन (Steamed Food) डायबिटीज और वेट लॉस मैनेजमेंट के लिहाज से अच्छा होता है। क्योंकि, इनमें कैलोरी और फैट्स की मात्रा कम होती है। इसी तरह सब्ज़ियों को बहुत अधिक पकाकर खाने से उनके पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। वहीं बरसात के मौसम में लोग कच्चा सलाद खाने से कतराते भी हैं। ऐसे में सब्ज़ियों का पूरा फायदा पाने के लिए आप उन्हें भाप में पकाकर खा सकते हैं।

चोकर वाला आटा है हेल्दी

बहुत महीन आटा पिसाने से उसमें मौजूद चोकर के फायदे लोगों को नहीं मिल पाते। वहीं, कई लोग जो दरदरा आटा खाते हैं वह आटे से चोकर को छानकर फेंक देते हैं। लेकिन, डायबिटीज में बिना चोकर का आटा खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जबकि, चोकर वाले आटे से रोटियां बनाकर खाने से आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और इस तरह के आटे से बनी रोटियां खाने से डायजेशन संबंधी समस्याएं नहीं होती। इसी तरह के आटे के सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से स्पाइक नहीं करता ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.