
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 27, 2023 11:21 AM IST
Foods that make you sleep: हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए एक विशेष बैलेंस पर रहना पड़ता है। जिस प्रकार फिजिकल एक्टिविटी जरूरी होता है और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न होने पर मोटापा ही नहीं हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं उसी प्रकार शरीर को पर्याप्त रेस्ट देना भी जरूरी होता है। दुनिया के किसी भी एक्सपर्ट्स से पूछ लें हेल्दी रहने के लिए हेल्दी स्लीप पैटर्न होना बहुत जरूरी है और अगर आप उसे फॉलो नहीं कर पा रहे हैं, तो आपका शरीर क्रोनिक बीमारियों की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन यह भी सच है कि समय पर सोने और पूरी नींद लेने के लिए कई बार कुछ लोग खूब कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें देर रात तक नींद नहीं आती है। जिस पीछे ज्यादातर कारणों में आपके द्वारा ली जा रही डाइट ही होती है। दरअसल खराब डाइट के कारण कई बार नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको भी ठीक से नींद नहीं आती है, तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाकर आप अपने स्लीप पैटर्न को सुधार सकते हैं -
रात को अच्छी नींद लेने के लिए एम्पटी कैलोरी फूड्स से दूरी रखना जरूरी है। एम्पटी कैलोरी फूड्स का मतलब उन फूड्स से हैं, जिनमें कोई न्यूट्रिएंट नहीं होता है, बस कैलोरी ही होती है। कैलोरी के कारण आपको फुल महसूस होता है, लेकिन शरीर को कोई न्यूट्रिएंट नहीं मिल पाता है और इस कारण से ठीक से नींद नहीं आ पाती है। सॉफ्ट ड्रिंक, अल्कोहल, जंक फूड्स और कैफीन फूड्स का सेवन न करें।
अच्छी नींद चाहिए तो रात के समय कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स का आपकी थाली में होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि ये अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। दरअसल, रात को कार्बोहाइड्रेट्स डाइट लेने से बॉडी का स्ट्रेस लेवल कम होता है और मसल बिल्ड करने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है।
अच्छी नींद लेने के साथ-साथ अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के लिए रात के समय प्रोटीन पैक्ड फूड्स का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। खासतौर पर अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो बॉडी को रेस्ट की काफी जरूरत होती है और ऐसे में अगर आप रात को प्रोटीन फूड्स ले रहे हैं, तो अच्छी नींद आने के साथ-साथ आपको मसल बिल्ड करने में भी मदद मिलती है।
रात के समय ज्यादा शुगर वाले फूड्स आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकते है। ज्यादा शुगर वाले फूड्स रात के समय खाने से ठीक से नींद नहीं आती है और साथ ही रात के समय बॉडी रेस्ट पर होने के कारण शरीर का वजन भी ज्यादा बढ़ता है। इसके अलावा ओरल हेल्थ को भी ये फूड्स ज्यादा नुकसान रात के समय ही पहुंचाते हैं।
कुछ लोग रात के समय ज्यादा पानी या अन्य लिक्विड डाइट ले लेते हैं, जिस कारण से रात के समय यूरिन ज्यादा बनता है और बार-बार उठ कर बाथरूम जाना पड़ता है। इसलिए अच्छी नींद लेने के लिए आपको ज्यादा फाइबर व अन्य पोषक तत्वों वाले और कम लिक्विट वाले फूड्स लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही कम लिक्विड वाले फूड्स का पाचन जल्दी होता है और इससे रात को आपकी पाचन क्रिया पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।