Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रमजान के पाक महीने में फॉलो करें ये हेल्दी डाइट प्लान, एक महीने के अंदर फिट हो जाएगा शरीर

Ramadan ke lie Healthy Diet: रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, जिसमें लोग एक महीने तक कठोर उपवास का पालन करते हैं। इस दौरान हमें अपनी सेहत का ख्याल और भी ज्यादा रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं एक हेल्दी डाइट प्लान जिसे आपको रमजान के दौरान फॉलो करना चाहिए।

रमजान के पाक महीने में फॉलो करें ये हेल्दी डाइट प्लान, एक महीने के अंदर फिट हो जाएगा शरीर
Diet plan for Ramadan

Written by Gulshan Kumar |Published : March 12, 2024 2:02 PM IST

प्रत्येक धर्म में कुछ दिनों, सप्ताह या महीनों का अपना एक विशेष महत्व होता है। जैसे हिन्दू धर्म में तीज त्यौहार नवरात्रि और सावन माह को बेहद पवित्र माना जाता है। वैसे ही मुस्लिम धर्म के अनुसार सबसे पवित्र माह रमजान की शुरुआत आज यानी 12 मार्च से हो रही है। इस दौरान इस्लाम में ईमान रखने वाले लोग एक माह तक रोजा यानी उपवास करते हैं। रमजान की बात करें तो यह महीना इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवा होता है। इस पूरे महीने लोग सूरज के उगने से लेकर अस्त होने तक रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत में अपना अधिकतर समय बिताते हैं। वहीं सूर्यास्त के बाद सहरी करके अपने रोजे को खोलते है। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसा हेल्दी डाइट प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको दिन भर भूखा रहने के बाद भरपूर एनर्जी दे सके। आइए जानते हैं क्या है डाइट प्लान..

रमजान के लिए हेल्दी डाइट प्लान (Healthy Diet Plan for Ramadan)

खजूर

आपने अक्सर लोगों को खजूर के साथ अपना रोजा खोलते हुए देखा होगा। खजूर एक ऐसा हाई कैलोरी फूड है जो हमें लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करता है। खजूर हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे दिमाग को भी एक्टिव रखने में काफी मदद करता है। इस दौरान आप खजूर का सेवन खजूर का हलवा, खजूर शेक आदि बनाकर कर सकते हैं।

पोहा और उपमा

रमजान के दौरान रोजा रखते समय हमें 12-14 घंटे तक भूखा रहना होता है। इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि इतनी लंबी भूख के बाद किस चीज का सेवन किया जाए जिससे हमारी सेहत को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए आप पोहा का सेवन कर सकते हैं। जी हां पोहा काफी लाइट फूड है जो हमें भरपूर एनर्जी दे सकता है। इसके अलावा आप उपमा का सेवन भी सहरी के दौरान कर सकते हैं।

Also Read

More News

अंडा

दिन भर की लंबी भूख के बाद हमें एक ऐसी डाइट की आवश्यकता होती है, जो हमारे पेट को भरने के साथ-साथ हमें भरपूर एनर्जी और पोषण भी दे सके। इसके लिए आप अंडे से बनी अलग-अलग तरह की डिश ट्राई कर सकते हैं। आप सहरी के दौरान अंडा परांठा, एग रोल, आमलेट आदि का सेवन कर सकते हैं। ये हेल्दी फूड आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

ताजे फल

रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोग सुबह सूर्योदय के पहले एक हेल्दी डाइट लेते हैं। हालांकि यह डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो आपको दिन भर के लिए एनर्जेटिक बनाए रखे। इसके लिए आपको अपनी सुबह की डाइट में ताजे फल और इनके जूस का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करने से आपको दिन भर काम करने के लिए भरपूर ऊर्जा मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रमजान में इन बातों का रखें ध्यान (Health Precaution in Ramadan)

  1. पूरे महीने चलने वाले इस व्रत के दौरान आपको सप्ताह में 1-2 बार अंडा, चिकन, मटन आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।
  2. इस दौरान आपको तली-भुनी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इनका सेवन आप रोजा इफ्तारी में बिल्कुल न करें।
  3. इसके साथ ही आपको रोजा इफ्तारी में एक साथ बहुत अधिक पानी नहीं पीना चाहिए, इसके अलावा आपको थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए।
  4. इस दौरान आपको इफ्तारी में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, इसके अलावा पैकेज्ड फूड भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
  5. रमजान के दौरान आपको बहुत हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, इसकी जगह आप थोड़ी बहुत हल्की एक्सरसाइज को फॉलो करें।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की एक्सपर्ट की राय देना नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आप अपनी चीजों को फॉलो करने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

About the Author

... Read More