Healthy Navratri: व्रत हो तो, खीर और आलू-फ्राई की जगह खा सकते हैं ये 3 हेल्दी फूड

जिनका व्रत हो उनके लिए एनर्जेटिक रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए हल्का लेकिन ऐसा भोजन खाना ज़रूरी होता है, जो आपको शक्ति प्रदान करें। कुछ नैचुरल चीज़ें व्रत के दौरान आपको हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2019 1:59 PM IST

नवरात्री में हेल्दी रहना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है, क्योंकि त्योहार के दौरान बनने वाली चीज़ों में से हेल्दी इटिंग( Healthy Eating) की अपनी आदत पर वो अमल नहीं कर पाते। लेकिन जिनका व्रत हो उनके लिए एनर्जेटिक रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए हल्का लेकिन ऐसा भोजन खाना ज़रूरी होता है, जो आपको शक्ति प्रदान करें। कुछ नैचुरल चीज़ें व्रत के दौरान आपको हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद करती हैं। (Healthy Eating during Navratri)  

शकरकंद है पोटैशियम और कार्ब्स का खज़ाना: 

शकरकंद विटामिन ए, बी6, बी 12, बी 3 से भरपूर होती है। विटामिन्स के अलावा इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। यह आपका पेट भरती है और इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी बेहतर रखता है। हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए भी शकरकंद या रतालू एक पौष्टिक भोजन है क्योंकि यह ग्लूकोज़ को धीमी गति से रिलिज़ करता ह जिससे आपका ब्लड शुगर तेज़ी से नहीं बढ़ता।

व्रत के दौरान एनर्जी के लिए खाएं ड्राई-फ्रूट्स: 

ड्राई-फ्रूट्स एक हेल्दी स्नैक के तौर पर शाम को या मिड-मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में खाएं जा सकते हैं। ड्राईफ्रूट्स या मेवों में अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो दिल के लिए फायदेमेंद होते हैं। अनसैचुरेटेड फैट्स में गुड कोलेस्ट्रोल होता है। गुड कोलेस्ट्रोल दिल को काम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन भी सही रखता है।

सूजी और दलिया का अच्छा पर्याय है फॉक्स नट:

फॉक्स नट या मखाने भी एक हेल्दी फूड है। जो नैचुरल प्रोटीन और फाइबर दका अच्छा स्रोत साबित हो सकता है। मखाने में कैलोरी काफी कम होती है, लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसीलिए व्रत-उपवास के समय इसे खाने से पेट भी भरता है आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। यह एक ग्लूटेन-फ्री फूड है इसीलिए जो लोग व्रत के दौरान सूजी, आटा या दलिया नहीं खाते उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।