Dal in breakfast: सुबह के खाने में शामिल करें ये 4 प्रकार की दालें, सारा दिन शरीर रहेगा एक्टिव

Healthy dal to add in your diet: हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है, जिसके लिए आप अपनी डाइट में दाल को शामिल किया जा सकता है। इस लेख में जानें हेल्दी दालें जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 3, 2024 2:07 PM IST

Healthy dal to add in your diet: दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं, जो कि आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ भी पहुंचाती हैं और आपको स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। वहीं सुबह के खाने में दालों को शामिल करना आपके दिन की शुरुआत को पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर बना सकता है। दालें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं, जो न केवल आपको दिनभर एक्टिव रखते हैं, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती हैं। यहां आज हम आपको चार प्रकार की दालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने सुबह के आहार में शामिल कर स्वस्थ रहने री और कदम बढ़ा सकते हैं।

1. मूंग दाल (Moong dal in breakfast)

मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और आयरन से भरपूर होती है। पचाने में आसान यह दाल सुबह के खाने के लिए आदर्श है। मूंग दाल शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। आप इसे अपनी डाइट में मूंग दाल का चीला, खिचड़ी या फिर मूंग दाल को सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।

2. मसूर दाल (Masoor dal in breakfast)

मसूर दाल में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। मसूर दाल का सेवन दिल के लिए फायदेमंद होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। आप इसे अपनी डाइट में मसूर दाल को पराठे के साथ या सूप के रूप में शामिल कर सकते हैं। इसे दाल के रूप में भी खाया जा सकता है।

3. चना दाल (Chana dal in breakfast)

चना दाल प्रोटीन, फाइबर, और जिंक से समृद्ध होती है। इसमें विटामिन बी6 और फोलेट भी होता है। चना दाल वजन घटाने में मदद करती है और अपच को दूर करती है। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में सहायक होती है। चना दाल का इस्तेमाल चीला, सूप या सब्जियों के साथ किया जा सकता है। इसे अंकुरित करके भी खाया जा सकता है।

4. अरहर (तूर) दाल (Arhar dal in breakfast)

अरहर दाल में प्रोटीन, फाइबर, और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। इसमें पोटेशियम और फोलेट भी पाया जाता है। यह दाल ऊर्जा को बढ़ावा देती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। अरहर दाल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है। आप अरहर दाल को चावल के साथ या पराठे के साथ खा सकते हैं। इसे सूप के रूप में भी शामिल किया जा सकता है।

सुबह के आहार में दालें शामिल करने के लाभ

1. ऊर्जा का स्रोत: दालें आपके शरीर को धीरे-धीरे रिलीज होने वाली ऊर्जा प्रदान करती हैं, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं।

2. प्रोटीन की पूर्ति: दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की मरम्मत के लिए आवश्यक है।

3. पाचन में सुधार: दालों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है और कब्ज की समस्या से बचाती है।

4. वजन नियंत्रण: दालें संतृप्ति बढ़ाती हैं, जिससे आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं और भूख कम होती है।

इन चार दालों को अपने सुबह के भोजन में शामिल करने से न केवल आपके दिन की शुरुआत बेहतर होगी, बल्कि आप पूरे दिन ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source