Healthy Cooking: क्या खाना पकाने के लिए किसी बर्तन को धोए बगैर दोबारा इस्तेमाल करना चाहिए ! 

अक्सर हम किचन में खाना बनाते समय एक ही कड़ाही में अलग-अलग चीज़ें बनाते हैं। किसी सब्ज़ी या तड़के को तैयार करते समय जब कड़ाही में ज़्यादा तेल गिर जाता है तो हम बचे हुए तेल में ही दूसरी चीज़ों को तड़का मारकर पकाने लगते हैं। लेकिन क्या यह हेल्दी है?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 5, 2019 6:02 PM IST

खाना पकाते ( Healthy Cooking Tips) हुए इस बात की भी कोशिश की जाती है कि खाने की क्वालिटी और उसका पोषण बरकरार रहें। लेकिन कई बार कुछ छोटी ग़लतियां खाने को अनहेल्दी बना देती हैं। ऐसी ही एक ग़लती है कड़ाही में बचे तेल ( Reusing Oil) में बार-बार खाना पकाना या किसी बर्तन को धोए बगैर उसे दोबारा इस्तेमाल करना।  (Healthy Cooking Tips)

क्या कड़ाही में बचे तेल में खाना पकाना चाहिए  Is it Safe reusing Oil for cooking):

अक्सर हम किचन में खाना बनाते समय एक ही कड़ाही में अलग-अलग चीज़ें बनाते हैं। किसी सब्ज़ी या तड़के को तैयार करते समय जब कड़ाही में ज़्यादा तेल गिर जाता है तो हम बचे हुए तेल में ही दूसरी चीज़ों को तड़का मारकर पकाने लगते हैं। लेकिन क्या यह हेल्दी है?

reusing utensils for cooking, reusing frying pan, Reusing Oil, Healthy Cooking Tips. अक्सर लोग कड़ाही या पैन में बचे तेल और मसाले में ही दूसरी डिश तैयार कर लेते हैं।

अनहेल्दी है तेल को बार-बार इस्तेमाल करना:

तेल को बार-बार पकाने से वह जल जाता है। तेल के रंग में आए बदलाव से यह समझा जा सकता है कि तेल ख़राब हो रहा है। जब तेल का रंग गहरा या काला हो जाए तो उसे खाने लायक नहीं माना जाता। कड़ाही में बचे तेल में दूसरी सब्ज़ी पकाने से पहले इस बात पर ध्यान दें। अगर तेल का रंग बहुत गहरा हो गया है तो उसे फेंक दें। (Healthy Cooking Tips)

जला हुआ तेल सेहत के लिए तो ख़राब है ही साथ ही यह भोजन का स्वाद भी बिगाड़ देता है। आमतौर पर समोसे, पूरियां आदि तलने के बाद लोग बचे हुए तेल को दोबारा चिप्स तलने या सब्ज़ियों को तड़का मारने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ( Reusing Oil) अगर ऐसा करना भी है तो केवल पहले इस्तेमाल के बाद केवल एक बार और पका हुआ तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इस तरह से तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से पहले यह भी चेक कर लें कि दोबारा जब तेल को गर्म किया जाए तो उसमें छोटे-छोटे बुलबुले उठ रहे हैं या झाग। जिस तेल में झाग उठे वह खाने लायक नहीं होता, इसीलिए उसे फेंक दें।

कड़ाही में बचे हुए तेल में कुछ भी पकाने से बचना चाहिए। एक ही कड़ाही में दोबारा खाना पकाने से पहले उसे साफ करें। साबुन, राख और ब्रश से रगड़ कर उसमें चिपकी और जली हुई चीज़ें साफकर हटा दें। इस तरह बर्तन साफ हो जाएगा और दोबारा इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने कहा, सांवले रंग के कारण मेरे साथ भेदभाव हुआ, जानें कैसे दिया मलाइका ने बॉ़डी पॉजिटिव रहने का संदेश।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source