Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस तेल में पकाकर खाएं खाना, बीमारियां होंगी दूर साथ ही शरीर में बढ़ेगा गुड कोलेस्ट्रॉल

Healthy Oil for cooking: कुकिंग के लिए कौन सा तेल प्रयोग किया जाए अक्सर इस बात की चर्चा होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप खाना बनाने के लिए मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और साथ ही कई बीमारियां भी शरीर से दूर होती हैं।

इस तेल में पकाकर खाएं खाना, बीमारियां होंगी दूर साथ ही शरीर में बढ़ेगा गुड कोलेस्ट्रॉल

Written by intern23.seo |Updated : December 29, 2023 12:09 PM IST

हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी ये भी है कि हमारा खानपान कैसा हो। इसके लिए हमें डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। हमारे घरों में अक्सर इस बात को लेकर चर्चा होती है कि कौन का तेल खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही ये भी कि कौन सा तेल रिफाइंड ऑयल का विकल्प हो सकता है। रिफाइंड के विकल्प की बात करें तो सरसों का तेल या फिर देसी घी इसके सबसे अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। लेकिन बात हो सर्दियों की तो मूंगफली का तेल कुकिंग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। जिसका कारण है कि मूंगफली का तेल बाकी और तेलों की तुलना में काफी अधिक तापमान सहन कर सकता है। जिस कारण इसे गर्म करने पर इसमें फैटी एसिड पैदा नहीं होते हैं। इसके अलावा मूंगफली का तेल हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यदि आप चाहते हैं कि आपसे बीमारियां दूर रहें और आपका वजन भी कम हो तो आपको खाने के लिए मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

मूंगफली के तेल के फायदे (Benefits of peanut oil)

हेल्दी रहेगा हार्ट (Healthy Heart)

मूंगफली के तेल में पका हुआ खाना खाने से हमारे शरीर में LDL की मात्रा कम होती है और HDL की मात्रा बढ़ती है। यही कारण है कि मूंगफली का तेल हमारे हार्ट की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यदि आपकी आर्टरी ब्लॉक हो रही हैं तो ये उसकी ब्लॉकेज को कम करने का काम करता है।

मोटापा होगा कम (Helps in weight loss)

वेट लॉस करना चाहते हैं तो मूंगफली का तेल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि वजन कम कर रहे लोगों को चाहिए कि वह ऑयली फूड खाने से बचें लेकिन फिर भी कुछ तला हुआ खाना पड़े तो कोशिश करें कि मूंगफली के तेल में पका हुआ ही खाया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मूंगफली का तेल हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। जिससे हमारा वजन तेजी से कम होता है।

Also Read

More News

गठिया में राहत (Relief in Arthritis)

यदि आप अर्थराइटिस की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने खाने में मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तेल का सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द मे काफी राहत मिलेगी इसके साथ ही गठिया के कारण आई सूजन भी इस तेल का इस्तेमाल करने से कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Hair)

यदि आप अपने रूखे और बेजान होते बालों से परेशान हैं और बार-बार हेयर ऑयल बदलकर थक चुके हैं। तो एक बार अपना कुकिंग ऑयल भी बदलकर देख लीजिए। जी हां यदि आप खाने में मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं। मूंगफली में पाया जाने वाला विटामिन-ई हमारे बालों को पोषण देने का काम करता है।

About the Author

... Read More