Healthy Breakfast: थुलथुली चर्बी को कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में होनी चाहिए ये 4 चीजें, तभी कम होगा फैट

Healthy Breakfast:जब भी बात वजन कम करने और शरीर पर चढ़ी थुलथुली चर्बी को हटाने की आती है तो आपको अपने नाश्ते में हाई शुगर और हाई कार्ब फूड्स को शामिल करने से बचना चाहिए। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आपको वजन कम करने के लिए एक अच्छे नाश्ते के बारे में पता होना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 21, 2020 11:11 AM IST

Healthy Breakfast:सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है इस बात को तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं। लेकिन नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं इस बात को लेकर हम हमेशा में असमंजस रहते हैं। हालांकि जब आपके दिमाग में एक बेहतरीन नाश्ते का ख्याल आता है तो आपको अपने सामने मिक्स फ्रूट जूस का एक गिलास और साथ में बटर टोस्ट से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं लग सकता है। लेकिन जब भी बात वजन कम करने और शरीर पर चढ़ी थुलथुली चर्बी को हटाने की आती है तो आपको अपने नाश्ते में हाई शुगर और हाई कार्ब फूड्स को शामिल करने से बचना चाहिए। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आपको वजन कम करने के लिए एक अच्छे नाश्ते के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि अच्छा नाश्ता कौन सा हो सकता है इस लेख में हम अपकी इस दुविधा को क्लीयर करने जा रहे हैं।

कैसे बनाएं अपने नाश्ते को हेल्दी

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके नाश्ते में कॉम्पलेक्स कार्ब, हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन जरूर होना चाहिए। जी हां, हेल्दी नाश्ता इन्हीं सब चीजों को मिलाकर बनता है और ये सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप जो नाश्ता हर दिन खा रहे हैं उसमें ये सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व हों।

क्यों महत्वपूर्ण है नाश्ता?

हाल ही में कुछ अध्ययनों में ये पाया गया है कि जो लोग किंग साइज नाश्ता करते हैं उन्हें उन लोगों की तुलना में अधिक वजन कम करने में मदद मिलती, जो हल्का नाश्ता करते हैं या फिर नाश्ता स्किप करते हैं। अच्छा और किंग साइज नाश्ता आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है और आपको बेहतर तरीके से काम करने में सहायता प्रदान करता है।

ऐसे करें अपने नाश्ते में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल

कॉम्पलेक्स कार्ब्स

दरअसल, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स वे कार्ब्स होते हैं, जिनमें से प्राकृतिक फाइबर और स्टार्च को नहीं निकाला जाता है। इस प्रकार के कार्ब्स में शुगर मॉलिक्यूल बहुत ज्यादा होते हैं, जिन्हें पचाने में बहुत अधिक समय लगता है, जिसके कारण आप अधिक समय तक ऊर्जावान महसूस करते हैं और आपका पेट ज्यादा देर तक फुल रहता है। कॉम्पलेक्स कार्ब के कुछ सामान्य उदाहरणों में आलू, मक्का, सेम, छोले और दाल शामिल हैं।

हेल्दी फैट

आपने फैट के बारे में बहुत सी ऐसी बुरी बातें सुनी होंगी, जिसके बाद आपको फैट से चिढ़ हो गई होगी लेकिन फैट को डाइट का हिस्सा होना बहुत ही जरूरी है। अपने भोजन में अनसैच्यूरेटेड फैट को शामिल करें, जो आपके खराब कोलेस्ट्रॉल यानी की एलडीएल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी की एचडीएल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। हेल्दी फैट के कुछ उदाहरणों में एवोकाडो, नट बटर, नट्स, बीज और कुछ तेल शामिल हैं।

प्रोटीन

आपके नाश्ते में प्रोटीन का होना बहुत ही जरूरी है ये आपके शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व में शामिल है। अंडा, ग्रीक योगर्ट, बेकन, पनीर और पीनट बटर प्रोटीन के कुछ सामान्य स्रोत हैं।

फाइबर

अगर आप अपने नाश्ते में ऊपर दिए गए सभी तीन पोषक तत्वों को शामिल करते हैं, तो आप किसी न किसी रूप में फाइबर को प्राप्त कर लेंगे। लेकिन फाइबर इनटेक बढ़ाने के लिए आपको अपने नाश्ते में फल, सब्जियां और बेरी को शामिल करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source