... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 9, 2019 8:48 AM IST
यह सबसे जल्दी तैयार होने वाला हेल्दी नाश्ता है। इसे आप झटपट अपने स्वादानुसार तैयार कर सकते हें। © Shutterstock
आपको सुबह घर से निकलने की जल्दी है। पर ब्रेकफासट करना भी जरूरी है। सुबह का नाश्ता आपको दिन भर के लिए एनर्जी देगा। पर क्या है ऐसा जो जल्दी भी तैयार जो जाए और हेल्दी (Healthy Breakfast) भी हो। आज हम बता रहे हैं आपको ब्रेकफास्ट के कुछ ऐसे ही हेल्दी आइडिया (Healthy Breakfast) , जो आपको सेहत के साथ देंगे दिन की एक बेहतर शुरूआत।
अगर आप हर रोज सुबह चाय पीकर घर से निकलते हैं तो कोशिश करें कि उसकी जगह दूध पिएं। अगर सादा दूध पसंद नहीं है तो इसमें बादाम, केला या इलायची मिक्स कर सकते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर रोज सुबह एक गिलास दूध लेने से आपकी फिटनेस बरकरार रहेगी। इससे आपको खूब सारा कैल्शियम और प्रोटीन के साथ एनर्जी भी मिलेगी।
यह सबसे जल्दी तैयार होने वाला हेल्दी नाश्ता है। इसे आप झटपट अपने स्वादानुसार तैयार कर सकते हें। कोशिश करें कि सैंडविच के लिए वाइट की जगह ब्राउन ब्रेड लें। ब्राउन ब्रेड में फाइबर होता है और कैलोरी भी कम होती है. आप इसका प्रयोग सैंडविच बनाने में प्रयोग कर सकती हैं.ब्राउन ब्रेड में टमाटर, आलू, चटनी या अन्यो सब्जिेयां भर कर एक हेल्दील सैंडविच बनाइये, आपका पेट लंच तक भरा रहेगा।
भले ही आप इसे बोर समझें पर यह प्रोटीन का सबसे हेल्दी विकल्प है। यह झटपट तैयार होता है। और आप अपने तरीके से अलग-अलग तरीके से सर्व भी कर सकते हैं। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी। इसके पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
आप बहुत जल्दी में हैं, कुछ नहीं खा पा रहे हैं, तो एक केला खा कर घर से निकलिए। यह सचमुच आपको फ्रेश और एनर्जेटिक फील देगा। काफी लोग सोचते हैं कि केला खाने से मोटापा बढ़ता है जो कि गलत है। केला कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है। हर रोज नाशते में इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इसे खाने से देर तक पेट के भरे होने का एहसास होता है। इसके अलावा इसमें पौटेशियाम और एल्कट्रोलाइट होता है जिसकी मदद से रक्तचाप को कम कर सकते हैं।
कॉर्नफ्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने, पकाने में कोई एक्स्ट्रा समय देने की जरूरत नहीं है। आप इसे एक जार में भरकर अपने डायनिंग टेबल पर भी रख सकते हैं। कॉर्नफ्लेक्स बहुत ही अच्छा उपाय है। इसे खाने से आपको तुरंत कार्बोहाइड्रेट्, फाइबर और एनर्जी मिलती है। यहां तक कि इसमें आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं कच्चे केले के पकौड़े, इस विधि से करें तैयार