सुबह नाश्ते में खाएंगे ये 5 चीजें तो दिन गुजरेगा 'फर्राटेदार', जानें कितना जरूरी है सुबह का हेल्दी नाश्ता

healthy breakfast options : अगर आपका नाश्ता आपकी पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करता है तो ये आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 23, 2022 7:31 AM IST

healthy breakfast options : सुबह का नाश्ता (healthy breakfast) आपकी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी होता है और नाश्ता समय पर न हो तो ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। समय पर नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है और आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में फायदा पहुंचाता है। अगर आपका नाश्ता आपकी पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करता है तो ये आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा ये दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है क्योंकि आप रात को लगभग नौ से 10 घंटे बाद खाना खाते हैं। इसके अलावा अगर आप गलत नाश्ता (healthy breakfast options) खा लेते हैं तो ये आपको संपूर्ण लाभ नहीं पहुंचाता है।

न्यूट्रिशिनिस्ट ने शेयर किया आइडिया

न्यूट्रिशिनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज नाश्ते के कुछ आइडिया शेयर किए हैं। ये नाश्ते के विकल्प न सिर्फ आपके पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करते हैं बल्कि आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाते हैं। अंजलि कहती हैं लोगों को सुबह नाश्ते में तली हुई भजियां, चकली, फ्राई डोसा, परांठा, पूरी सब्जी , बटाटा वसाड़ और मेडू वड़ा जैसे फूड्स से बचना चाहिए। दरअसल ये फूड्स फैट की प्रचुर मात्रा से संपन्न होते हैं, जिन्हें पचाने में मुश्किल होती है।

अगर आपको सुबह के वक्त हेवी नाश्ता पसंद है तो आप ये फूड्स फॉलो कर सकते हैंः

1-पुदीना-धनिया जूस के साथ टोस्ट के साथ अंडे।

2-मूंग दाल डोसा। आप इसे हरी चटनी और टमाटर-गाजर जूस के साथ खा सकते हैं।

3-गोभी का परांठा और साथ में दही या फिर पेठे का जूस।

अगर आप सुबह के वक्त हल्का नाश्ता करना पसंद करते हैं तो आप ये फूड्स फॉलो कर सकते हैं।

1-एक उबला हुआ अंडा साथ में 5 से 8 बादाम और एक गिला टमटार-अजवाइन का रस।

2-ताजे फलों से भरा कटोरा

समय पर नाश्ता खाने के फायदे

वजन घटाने में मदद करता है समय पर नाश्ता

नियमित रूप से समय पर नाश्ता करने वालों में मोटे या अधिक वजन होने की संभावना कम होती है। यह लोगों को वजन नियंत्रित करने में मदद करता है क्योंकि यह उनके ब्लड शुगर लेवलमें होने वाले बदलावों को कंट्रोल करता है और आपकी भूख भी शांत रखता है।

दिमागी शक्ति बढ़ाता है सुबह नाश्ता

नाश्ता न करने से आप पूरे दिन सुस्त महसूस कर सकते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा किए गए शोध के अनुसार, जो बच्चे नियमित रूप से नाश्ता करते हैं, उनके शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सक्रिय होने की संभावना उन बच्चों की तुलना में अधिक होती है जो समय पर नाश्ता नहीं करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source