Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Breakfast For Children: ब्रेकफास्‍ट में बच्‍चों को जरूर खिलाएं ये 5 फूड, लम्‍बाई बढ़ने के साथ-साथ दिमाग भी होगा तेज

Breakfast For Children: ब्रेकफास्‍ट में बच्‍चों को हेल्‍दी फूड जरूर खिलाएं। इससे न सिर्फ उनकी लम्‍बाई बढ़ेगी बल्कि उनका दिमाग भी तेज होता है।

Breakfast For Children: ब्रेकफास्‍ट में बच्‍चों को जरूर खिलाएं ये 5 फूड, लम्‍बाई बढ़ने के साथ-साथ दिमाग भी होगा तेज
Breakfast For Children: ब्रेकफास्‍ट में बच्‍चों को जरूर खिलाएं ये 5 फूड, लम्‍बाई बढ़ने के साथ-साथ दिमाग भी होगा तेज

Written by Atul Modi |Updated : January 23, 2021 8:01 AM IST

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनकी डाइट खासकर ब्रेकफास्ट का खास ख्याल रखना चाहिए। वह क्या खाते हैं उनके भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा कितनी है, इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनके संपूर्ण विकास में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो। हर माता-पिता को अपने बच्चों को उनके ब्रेकफास्ट में हमेशा पोषण युक्त भोजन अथवा खाद्य पदार्थ देने की कोशिश करनी चाहिए। यहां हम आपको बच्चों के लिए पांच ऐसे ब्रेकफास्ट फूड के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन बच्चों को जरूर करना चाहिए यह बात सभी पेरेंट्स को पता होना चाहिए।

बच्‍चों के लिए सुबह का हेल्‍दी नाश्‍ता - Healthy Breakfast For Children

दूध

दूध कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चों में उनकी हड्डियों को मजबूत करता है। यह उनकी लंबाई बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इसीलिए बच्‍चों दूध देना बहुत जरूरी होता है। दूध में विटामिन डी और प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है जो बच्चों के मांसपेशियों और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज, फाइबर से युक्त होते हैं। जिनका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत रखने की गारंटी है। यह बच्चों के डाइजेस्टिव हेल्थ को मेंटेन रखते। इसलिए उन्हें उच्च फाइबर युक्त भोजन सुबह के नाश्ते में देना चाहिए। यह बच्चों को उल्टी-सीधी चीजें खाने के लिए भी रोकते हैं इससे उनका पेट भरा रहता है।

Also Read

More News

अंडे

सुबह के नाश्ते में अंडे का सेवन फायदे का सौदा है। अंडे प्रोटीन और विटामिन से युक्त होते हैं इसमें कोली नामक पदार्थ पाया जाता है जो बच्चों के मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को मजबूत रखते हैं। अंडे मसल्स की वृद्धि में बहुत सहायक होते हैं, इसलिए बढ़ते बच्चों के लिए अंडों का सेवन फायदेमंद होता है।

हरी पत्‍तेदार सब्जियां

सुबह के नाश्ते में बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियों जरूर खिलाएं। क्‍योंकि, यह प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत होते हैं। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चों को कुपोषण से बचाते हैं। हरी पत्‍तेदार सब्जियां बच्चों के शारीरिक विकास के लिए मददगार होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पीनट बटर

पीनट बटर को मूंगफली से तैयार किया जाता है। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। यह उच्‍च वसा वाला फूड है। इसमें मोनो और पॉली अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जो बच्‍चों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर इनके सेवन से बच्‍चे एलर्जी की शिकायत करते हैं उन्‍हें इसे न दें।

About the Author

... Read More