शरीर के जोड़ों में जमा यूरिक एसिड लेवल को कम करेगा ये टेस्टी ब्रेकफास्ट, जानें सेवन का तरीका और रेसिपी

Breakfast for uric acid: जोड़ों में तेजी से बढ़ रहे यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी है, इस लेख में हम आपको यूरिक एसिड के मरीजों के लिए खास ब्रेकफास्ट के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 6, 2023 10:14 AM IST

Diet for uric acid control: यूरिक एसिड शरीर की मांसपेशियों व ऊतकों के ब्रेकडाउन के दौरान एक विशेष प्रक्रिया के रूप में विकसित होने वाले एक प्रकार का केमिकल है। यह केमिकल रक्त में घुल जाता है और पेशाब के द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है। हालांकि, अगर ज्यादा मात्रा में ये केमिकल बनने लगता है, तो किडनी द्वारा सारा शरीर से बाहर निकल नहीं पाता है और क्रिस्टल (नुकीले कण) बनकर जोड़ों में जमा होने लगता है। इस कारण से जोड़ों में तीव्र दर्द होना लगता है। दवाओं की मदद से इसके दर्द व यूरिक एसिड लेवल को कम किया जा सकता है, लेकिन सही डाइट का होना भी जरूरी है।

यूरिक एसिड से परेशान लोगों के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी है क्योंकि डाइट ही यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाती है और डाइट ही कम रखती है। यही कारण है कि सही डाइट का होना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही नाश्ते के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाने की बजाय उल्टा उसे कम करने में मदद करता है, जिससे लक्षणों से भी राहत मिलती है।

ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी खिचड़ी

हाई यूरिक एसिड के लिए चावल जैसे साबुत अनाज का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ाने का नहीं बल्कि कम करने का काम करते हैं। चावल की खिचड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि खिचड़ी में टमाटर जैसी चीजों को डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि, टमाटर कुछ लोगों के लिए यूरिक एसिड के लक्षण कम करने में भी मदद कर सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यूरिक एसिड का ट्रिगर बन जाता है।

चावल की खिचड़ी की रेसिपी

खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है। आपको जिन भी सब्जियों का मसाला तैयार करना है, पहले एक चम्मच तेल के साथ उसे अच्छे से भून लें। जब मसाले का रंग ब्राउन हो जाए तो उसमें चावल की मात्रा से दोगुना पानी डालें। पानी के गर्म होने के बाद उसमें चावल डालें और बर्तन को ढक दें। आप चाहें तो इसमें अन्य मौसमी सब्जियां भी मिला सकते हैं। खिचड़ी को प्रेशर कुकर की बजाय खुले मुंह वाले बर्तन में ही बनाएं।

खिचड़ी के अन्य फायदे

चावल की खिचड़ी न सिर्फ आपके यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेगी बल्कि इससे आपकी सेहत को अन्य फायदे भी मिलेंगे। खासतौर पर जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं जैसे कब्ज, अपच या अन्य समस्याएं आदि उनके लिए चावल की खिचड़ी बेहद फायदेमंद हो सकती है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, यूरिक एसिड से होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है और इसलिए आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से बात करने की सलाह दी जाती है। साथ ही अगर आपको डॉक्टर ने दवाएं दी हुई हैं और आपकी डाइट में कुछ बदलाव किया हुआ है, तो कोई भी नई डिश अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.