
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 27, 2018 3:47 PM IST
Low-fat cheeses, however, might not taste as good as regular cheese. © Shutterstock.
चीज़ का स्वाद सभी को पसंद होता है और आज इसीलिए सभी के स्वाद का ख्याल रखते हुए चीज़ की अलग-अलग वेरायटी बाज़ार में उपलब्ध हैं। हालांकि चीज़ एक डेयरी प्रॉडक्ट है और इसे एक फैटी फूड माना जाता है। कई लोग चीज़ खाने से परहेज करते हैं। लेकिन आइए जानते हैं क्या सचमुच चीज़ हमारी सेहत के लिए नुकसानदायका है या इसके सेवन से हमें कोई फायदा होता है।
चीज़ प्रोटीन, विटामिन ए, रिबोफ्लाविन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक और विटामिन बी 12 का अच्छा स्रोत है। चीज़ न केवल आपके शरीर बल्कि आपकी त्वचा और बालों की सेहत में भी सुधार करता है। इसके अलावा चीज़ के कुछ और भी फायदे हैं-
1.दांतों को बनाता है मज़बूत:
यह कैल्शियम का एक बहुत समृद्ध स्रोत है जो मजबूत दांतों के लिए सबसे ज़रूरी तत्व है। चीज़ में लैक्टोज की मात्रा कम होती है और यह दांतों में कैविटी बनने से रोकता है।
2.कैंसर से बचाव:
चीज़ हमारी सेहत को एक और तरीके से फायदा पहुंचाता है और वह फायदा है कैंसर से बचाव। चीज़ में लिनोलिक एसिड और स्पिंगिंगोलिपिड्स होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें विटामिन बी भी होता है जो शरीर के सही तरीके से काम करने में मदद करता है है और आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
3.वेट गेन:
चीज़ में नैचुरल फैट होते हैं जो बहुत दुबले-पतले लोगों को आदर्श वज़न पाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अपने डायटिशन से बात करके आप लो-फैट चीज़ की सही मात्रा का पता कर सकते हैं और अपने भोजन में चीज़ शामिल कर सकते हैं। यह न केवल आपके शरीर के वजन को संतुलित रखने में मददगार है बल्कि मसल्स वेट और बोन डेंसिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही चीज़ में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और विभिन्न मिनरल्स होते हैं जो आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ाते हैं और आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.