... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 14, 2018 11:57 AM IST
बंगाल में नव वर्ष के मौके पर यानि पएला बैसाख के मौके पर हर घर में मां, दादी या नानी एक विशेष प्रकार का मीठा बनाती है वह है पीठा। ये भी एक प्रकार के पीठे का किस्म है जिसमें कैलोरी भी कम है। इस पीठे को बनाने में चावल का पावडर और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसको आप बेझिझक खा सकते हैं।
सामग्री
1 लीटर दूध
½ कप गुड़
5-6 इलायची
एक चुटकी नमक
1 कप चावल पावडर
1 कप ग्रेट किया हुआ नारियल
विधि
पीठे में भरने के लिए-
• पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। उसमें ग्रेट किया हुआ नारियल 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें। और उसमें गुड़ और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• 5 से 10 मिनट तक इसको भूनें जब तक कि गुड़ पिघल न जाये और नारियल सॉफ्ट हो जाय।
• अब उसमें इलायची पावडर डालकर भूनें फिर आंच पर उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।
पूली को कवर करने और बनाने की विधि-
• एक बाउल में चावल का पावडर लें और उसमें थोड़ा-सा नमक मिलायें।
• इस आटे को गुनगुने गर्म पानी डालकर नरम गूंदे।
• इस आटे को ढक दें ताकि वह बाद में सख्त न हो जाये। दस मिनट के बाद छोटे-छोटे गोले बनाकर उसको गुझिया की तरह बनाकर उसमें मिश्रण का स्टफ भर दें।
• उसके दोनों किनारों को अच्छी तरह से फोल्ड कर दें ताकि उबालने पर वह खुल न जाये।
• अब एक पैन में दूध को 20-30 मिनट तक कम आंच में पकायें जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाये और उसमें इन गोलो को डाल दें।
• एक बात का ध्यान रखें कि वह टूट न जाय।
• अब गरमागरम या ठंडा प्लेट में परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock.