हेल्दी बैसाखी (बंगाली पएला बैसाख) रेसिपी: पाटिशेपटा

बंगाली पैला बैसाख रेसिपी, जो आपके मुँह में ला देगा पानी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 14, 2018 12:01 PM IST

बैसाखी हो या बंगाल का पएला बैसाख दोनों आने वाला है। शायद आपको पता नहीं हर बंगाली इस दिन की शुरूआत कुछ मीठा खाकर शुरू करते हैं। इस दिन वे अपने और अपने परिवार के पसंद का मीठा बनाते हैं। अगर आप भी कुछ मीठा बनाने का मन बना रहे हैं तो क्यों नहीं आप पाटिशेपटा बनाने की कोशिश करते। असल में पाटिशेपटा एक ऐसा मीठा व्यंजन है जिसको सब कोई खाना पसंद करेगा। पाटिशेपटा मैदा, चावल औेर सूजी का बना रैप जैसा होता है जिसके भीतर खोया और गुड़ होता है। अगर आपको नारियल बहुत पसंद है तो आप खोया के जगह पर नारियल भी डाल सकते हैं। इस रेसिपी को आप शाम के स्नैक्स में भी खा सकते हैं। अगर आप बंगाली भी नहीं है तो इसको बना कर खाकर देखिये, आप फिर से इसको खाना चाहेंगे।

सामग्री:

1 और ¾ कप- खोया(बिना चीनी का)

1 बड़ा चम्मच-पिस्ता

3 बड़े चम्मच सूजी

1 कप चावल का आटा

2 बड़े चम्मच पीसी हुई चीनी

1 छोटा चम्मच किशमिश

1 छोटा चम्मच इलायची

1 बड़ा चम्मच घी

3 बड़े चम्मच गुड़

विधि

  • चावल का आटा, सूजी और गुड़ डालकर बैटर बना लें और उसका गाढ़ापन ऐसा रखें जिससे कि वह अच्छी तरह से फैल सके। बैटर ऐसा होना चाहिए जिससे कि न कि वह ज्यादा गाढ़ा हो न ज्यादा पतला हो।

  • खोया, किशमिश, पिस्ता और इलायची पावडर को डालकर अच्छी तरह से गूंद लें।

  • अब तावा को थोड़ा-सा गर्म करके उसके ऊपर से थोड़ा-सा तेल लगा दें फिर कलछी के मदद से बैटर को फैला दे।

  • अब पैनकेक को दोनों तरफ से पकायें।

  • दोनों तरफ से पक जाने के बाद प्लेट में रखकर बीच में खोया डालकर रैप करें।

  • अगर मन हुआ तो ऊपर से क्रीम लगाकर भी गुनगुना गर्म अवस्था में परोस सकते हैं।

टिप-

मिक्चर को बनाते वक्त एक बात का ध्यान रखें कि वह थोड़ा गीला हो क्योंकि ठंडा होने पर वह सूख जाता है।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source