हेल्दी बैसाखी रेसिपी: लो कैलोरी कद्दू की खीर

कद्दू की सब्जी नहीं, इसकी low calorie खीर बनाइए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 14, 2018 12:02 PM IST

बैसाख का समय हो और घर पर कोई मीठा न बनें, ये तो हो ही नहीं सकता। क्या हुआ मायुस क्यों है? डाइटिंग करने के कारण आप मीठा खाने से परहेज कर रहे हैं। अरे मायुस क्यों हो रहे हैं, आपको मीठा डिश वह भी खीर की ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो लो कैलोरी होने के साथ-साथ बहुत टेस्टी और हेल्दी है। कद्दू का खीर कद्दू और स्किम्ड मिल्क से बनाया है जिसको आप बिना प्यार किये रह नहीं पायेंगे।  इस खीर की खास बात ये है कि  10० ग्राम खीर में सिर्फ 26 कैलोरी ही होता है, इसलिए बिना पछताये आप इस डिश का मजा ले सकते हैं। इस खीर में विटामिन ए, ई, सी, आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करेगी। इस खीर के बारे में और एक अच्छी बात ये है कि इसमें चीनी का इस्तेमाल भी बहुत कम होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होने के कारण ये मीठा डिश आपके पेट को देर तक भरा रखता है। तो फिर देर किस बात की आज ही बना डालिये इस मीठे से व्यंजन को और दूसरों को खुश कर दें।

विधि

1 कप पका हुआ कद्दू

2 कप स्किम मिल्क

1/4   चम्मच चीनी

1/4 इलायची

1/4 कप क्रश किया हुआ बादाम

1 बड़ा चम्मच घी

सामग्री

  • एक पैन में घी गर्म करें।
  • ग्रेट किये हुए कद्दू को दो मिनट तक मध्यम आंच में पकायें, जब तक कि वह नरम न हो जाय।
  • उसमें दूध मिलाकर कम आंच में 15 से 20 मिनट तक पकायें। तब तक पकाते रहें जब तक कि दूध की मात्रा कम न हो जाय।
  • अब उसमें चीनी और बादाम डालकर पकायें जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाय।
  • उसके बाद आंच पर से उतार दें और क्रश किया हुआ इलायची ऊपर से छिड़क कर ठंडा सर्व करें।

कद्दू के ग्लिसेमिक इंडेक्स तीन होने के कारण ये डाइबिटीक के मरीजों के लिए भी अच्छा है। इसलिए इस खीर का मजा आप दिल खोलकर ले सकते हैं।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source