
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : July 18, 2024 7:31 AM IST
Healthy fruits for summer season: गर्मियों में खट्टे फल खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इनमें उच्च मात्रा में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि खट्टे फल पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत होते हैं, क्योंकि इनमें विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन बी6, फ्लेवोनोइड्स, और कैल्शियम शामिल हैं। इन पोषक तत्वों की उच्च मात्रा के कारण खट्टे फल शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करते हैं और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इन्हें नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए आपको गर्मियों में खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर, आमला और कीवी को विशेष रूप से अपनी डायट में शामिल करना चाहिए ताकि वह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकें। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको मुख्य रूप से कौन से लाभ मिलते हैं।
खट्टे फल विटामिन सी का तो एक अच्छा स्रोत होते ही है साथ ही यह आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं, क्योंकि खट्टे फलों में पानी की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। यह गर्मियों में निर्जलीकरण से बचाता है। इसलिए विशेष रूप से आपको खट्टे फलों को गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुरता होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपके इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है जो की खट्टे फल आपको प्रदान करते हैं इसलिए इस मौसम जरूर अपने डाइट में संतरे, कीवी जैसे फल शामिल करें।
खट्टे फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं से राहत दिलाती है। इसलिए अगर आप खट्टे फलों से अपने पाचन तंत्र को सुधारना चाहते हैं तो उनका सेवन चिल को समेत करें ना कि उनका जूस निकाल कर पिए।
खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह त्वचा को धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के साथ ही आपकी त्वचा को भी ला पहुंचते हैं और उसे खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
खट्टे फलों में प्राकृतिक शर्करा और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। यह थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे आप अपने दैनिक कार्य आसानी से कर पाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह या दोपहर में जरूर एक खट्टा फल जरूर खाएं।
गर्मियों में खट्टे फल खाने से शरीर को हाइड्रेट रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, त्वचा को स्वस्थ रखने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है। इन फलों को अपनी दैनिक डाइट में शामिल करके आप गर्मियों में स्वस्थ और ताजगी से भरपूर रह सकते हैं।