हेल्दी रेसिपी- क्विनोआ फिरनी

अगर आप चावल की फिरनी खाकर बोर हो गए हैं, तो ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी रेसिपी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 30, 2018 1:33 PM IST

क्विनोआ एक बेहद पौष्टिक चीज है और आजकल काफी लोग इसे खाना पसंद कर रहे हैं। दलिया और ओट्स की तरह ज्यादातर लोग किनोआ को भी बोरिंग और बेस्वाद समझते हैं। लेकिन इसके पोषण पर ध्यान दें तो इसमें हाई फाईबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड और आयरन होता है। वैसे आज तक आपने चावल की फिरनी तो बहुत बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी क्विनोआ की फिरनी खाई है? वैसे अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आप इसे शुगर की बजाय गुड़ के साथ बना सकते हैं। किनोआ ग्लूटेन फ्री भी होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज़ की समस्या में राहत दिलाता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और एनर्जी देता है। किनोआ जल्दी पक जाता है इसलिए अगर आपके पास डिनर बनाने के लिए टाइम कम है तो आप उसे पास्ता या चावल से रिप्लेस भी कर सकते हैं। अगर आपको नॉर्मल किनोआ पसंद नहीं है तो आप इसकी फिरनी बनाकर खा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्विनोआ फिरनी कैसे बनाई जाती है।

क्विनोआ फिरनी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • क्विनोआ - 1 काटोरी
  • गुड़ - 1 चम्मच (5 ग्राम)
  • इलायची पाउडर - ½ चम्मच
  • दूध / बादाम का दूध - 2 कप
  • मावा - ½ चम्मच
  • घी - 1 चम्मच
  • केसर - 1/4 चम्मच
  • कटे हुए नट्स - गार्निशिंग के लिए

 क्विनोआ फिरनी बनाने का तरीक:

  • मध्यम आंच पर एक मीडियम सॉसपैन में घी गर्म कर लें।
  • इसके बाद इसमें क्विनोआ डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
  • अब एक कप गर्म पानी डालें और उबलने दें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो दो कप दूध और केसर डालें और सात से आठ मिनट तक पकने दें।
  • पकने के बाद इसमें शुगर और इलायची पाउडर डालें और फिर पकाएं।
  • आप इसमें और ज्यादा गर्म पानी डालकर इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  • इसके बाद इसमें मावा डालें फिर पांच मिनट तक पकने दें।
  • पकने के बाद ऊपर से कटे हुए नट्स डालें।
  • आप ठंडा या गर्म दोनों तरीके से इसका मजा ले सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source