Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Seeds for snacking: स्नैक्स में आप क्या खाना पसंद करते हैं। तो, आप कहेंगे कि समोसे, नमकीन, भेल और गोल गप्पे। लेकिन, ये तमाम चीजें शरीर के लिए नुकसानदेह हैं। दरअसल, इन चीजों के सेवन से बैली फैट बढ़ता है, डायबिटीज की समस्या होती है और जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई बीपी की समस्या हो उनके लिए भी यह नुकसानदेह हो सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरी यह है कि आप कुछ हेल्दी सीड्स का सेवन करें। जैसे कद्दू के बीज, सूरजमूखी के बीज, खीरे के बीज, चिया सीड्स और तिल के बीज। ये तमाम चीजों को आप भून कर या फिर भिगो कर खा सकते हैं।
कद्दू के बीजों का सेवनहर किसी के लिए फायदेमंद है। कद्दू के बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में कारगर है। ये कैल्शियम से भरपूर है, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये पीरियड्स और मेंस्ट्रूअसल हेल्थ के लिए भी कारगर है।
सूरजमूखी के बीज, हर किसी के लिए फायदेमंद है। ये ओमेगा-6 फैट आपकी ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये शरीर में सूजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही ये फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रोफेनॉल्स से भरपूर है। इस तरह ये बीज आपके ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
खीरे के बीज को खाना शरीर में फाइबर और खास कर कि रफेज बढ़ाने का एक कारगर तरीका है। खीरे के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और कई सारे विटामिन होते हैं। ये तमाम चीजें पेट को हेल्दी रखने और बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा ये मेटाबोलिक रेट भी बढ़ाता है और खाना-पचाने की गति को तेज करता है। इस तरह ये खीरे का बीज शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
चिया सीड्स को अक्सर लोग वेट लॉस के लिए खाते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 होता है और इसमें डीएचए (DHA) भी होता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड शुगर कम करने के साथ ब्लोटिंग में भी कारगर है। चिया सीड्स में कुछ ऐसे बायोएक्टिव गुण भी होते हैं जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और बीपी कंट्रोल करने में कारगर है।
तिल के बीज लिग्नान का एक बड़ा स्रोत हैं, जो एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने में मददगार है। तिल के बीज सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये शरीर में गर्मी पैदा करता है और सर्दी-जुकाम से भी बचाता है। तो, स्नैक्स में इन तमाम बीजों का सेवन करें और हेल्दी रहें।