
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 17, 2020 12:03 PM IST
तांबे के गिलास या बर्तन में कुछ खास खाद्य पदार्थों को खाने-पीने से हो सकते हैं सेहत को नुकसान।
Tambe ke bartan ke nuksan: तांबे के बर्तन में पानी पीना, भोजन करना, खाना बनाना सेहत के लिए कई फायदों से भरा होता है। यह भी आप जानते होंगे कि तांबे के गिलास में रातभर पानी रखकर उसे सुबह पीने के भी कई लाभ (Copper vessel benefits) होते हैं। इससे पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह लिवर और किडनी से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। तांबे के गिलास में पानी पीने (Copper vessel water benefits) से पाचनशक्ति मजबूत होती है।
वजन कम करने के लिए भी लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे पेय और खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन भूलकर भी तांबे के गिलास या बर्तन (Copper vessel) में नहीं करना चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जानें, उन ड्रिंक्स और चीजों के बारे में जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने-पीने से बचना (Copper vessel side effects) चाहिए...
तांबे के बर्तन में पानी पीना हेल्दी माना गया है, लेकिन दूध, दही, पनीर या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। दही तांबे की कटोरी में खाते हैं, तो अब से ऐसा ना करें। दही में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है। साथ ही मितली, उल्टी, घबराहट आदि समस्याएं भी शुरू (tambe ke bartan ke nuksan) हो सकती हैं।
छाछ दही से तैयार होता है और दही और छाछ का सेवन करना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। पर जब आप तांबे के गिलास में छाछ पीते हैं, तो यह फायदा पहुंचाने के जगह आपको कई तरह के साइड एफेक्ट्स भी दे सकता है। छाछ में मौजूद गुण तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। तांबे के गिलास में जब आप छाछ डालते हैं और उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ देते हैं, तो छाछ में मौजूद गुण कम हो जाते हैं, इससे आपको लाभ (Tambe ke bartan ke nuksan) नहीं होगा।
खट्टी चीजें जैसे कोई कटा हुआ खट्टा फल, अचार, सॉस, घर की बनी चटनी, मुरब्बा आदि को तांबे के बर्तन में रखने से बचें। ये सभी तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकती हैं। इससे आपको उल्टी, जी मिचलाने की समस्या, कमजोरी महसूस करना आदि समस्याएं हो सकती हैं। देर तक इन खट्टी चीजों को जब आप तांबे के बर्तन में रखकर खाते हैं, तो आपको कॉपर प्वॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है।
अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए सुबह नींबू पानी पीते हैं। लेकिन, तांबे के फायदे पाने के लिए यदि आप नींबू पानी को कॉपर के गिलास (copper glass) में पीते हैं, तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड होता है। यह एसिड तांबे के साथ मिलकर सेहत पर उल्टा रिएक्ट कर सकता है। तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या शुरू हो सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार इन 4 धातुओं के बर्तन में भोजन करने से होते हैं अनेक फायदे