मॉनसून में हो सकती हैं डायजेशन से जुड़ी परेशानियां, जीरा-मेथी का पानी देगा तुरंत राहत

अगर आप बहुत हेवी खाना खाते हैं, जिसे पचाने में आपके डायजेस्टिव सिस्टम को परेशानी होती है। तो, अगली सुबह आपको हार्टबर्न, बेचैनी और छाती पर भारीपन महसूस हो सकता है। इस परेशानी से बचने का एक घरेलू उपाय बताती हैं मलाइका अरोड़ा। मलाइका कई वर्षों से रोज़ सुबह मेथी-जीरा का पानी पीती हैं। इस लेख में पढ़ें इस डायजेस्टिव ड्रिंक के फायदे और इसे बनाने का तरीका

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 15, 2020 8:17 AM IST

Healthy Drink For Digestion: ऐसा कहा जाता है कि आप रात में जो खाते या पीते हैं। उसी के हिसाब सेअगली सुबह आपका मूड होता है। जैसे, अगर आप बहुत हेवी खाना खाते हैं, जिसे पचाने में आपके डायजेस्टिव सिस्टम को परेशानी होती है। तो, अगली सुबह आपको हार्टबर्न, बेचैनी और छाती पर भारीपन महसूस हो सकता है। लेकिन, अब सवाल उठता है कि, इस समस्या से बचा कैसे जाए? इस परेशानी से बचने का एक घरेलू उपाय बताती हैं बॉलीवुड की फिटेस्ट सेलिब्रिटीज़ में से एक, मलाइका अरोड़ा। मलाइका कई वर्षों से रोज़ सुबह मेथी-जीरा का पानी पीती हैं। जो, उनके मुताबिक शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल फेंकने का काम करता है। इसी तरह बाउल को काम करने में मदद  करता है यह ड्रिंक। साथ ही डायजेशन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी यह ड्रिंक बहुत ही फायदेमंद है। (Healthy Drink For Digestion in hindi)

क्या आप जानते हैं सुबह मेथी-जीरा पानी पीने के फायदे ?

  • गट हेल्दी बनता है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।
  • लिवर हेल्थ में सुधार होता है।

मेथी के बीज हैं कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में असरदार

मेथी के दाने वेट लॉस, डायबिटीज़ मैनेजमेंट, मेंस्ट्रुल क्रैम्प्स से राहत पाने का नैचुरल तरीका हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीज़ों के लिए मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, मेथी धीरे-धीरे रक्त में मौजूद शुगर का अवशोषण करती है। जिससे, इंसुलिन का उत्पादन भी तेज़ होता है। रोज़ाना 5 ग्राम तक मेथी का सेवन किया जा सकता है।  इसी तरह कुछ स्टडीज़ में ऐसा भी कहा गया हैकि भोजन से पहले मेथी के बीज चबाने से हार्टबर्न यानि सीने में जलन की समस्या कम होती है।

जीरा बढ़ाता है डायजेशन

जीरा मेटाबॉलिज़्म बूस्ट करता है। इसके साथ ही यह एक शक्तिशाली डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के तौर पर भी प्रभाव डालता है। जिससे, वेट लॉस होता है, बॉडी क्लिंज में मदद होती है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी कम होती है। जीरा पोटैशियम का भी एक स्रोत है। जो, बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में सहायक है। यह हेल्दी सेल्स के निर्माण से लेकर, ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल और हेल्दी हार्ट रेट मेंटेन करने में भी मदद करता है।

ऐसे बनाएं जीरा-मेथी से हेल्दी डायजेस्टिव ड्रिंक

  • एक लीटर पानी में 2-2 चम्मच मेथी के बीज और जीरा के दानें डालें।
  • इस मिश्रण को रातभर के लिए ढंककर यूं ही रख दें।

    अगली सुबह पानी को छानें और पीएं।