
Also Read
diabetes care tips
Side effects of eating too much of white rice: सफेद चावल का सेवन आमतौर पर हमारे भोजन का एक प्रमुख हिस्सा होता है। कई राज्यों में तो सफेद चावल मुख्य रूप से आहार का एक मुख्य हिस्सा होता है। सफेद चावल हर सब्जी के साथ आसानी से फिट हो जाते हैं और स्वादिष्ट लगते हैं। अपने राजमा चावल, छोले चावल तो कढ़ी चावल का मेल बहुत सुना होगा। अगर इन सब के साथ चावल ना हो तो कुछ अधूरा अधूरा सा लगता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सफेद चावल में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स कम होते हैं, क्योंकि इसे प्रोसेस करके तैयार किया जाता है। प्रक्रिया करते वक्त इसके सारे मिनरल्स निकल जाते हैं और रह जाता है केवल एक हानिकारक खाद्य पदार्थ। यह आपके स्वास्थ्य को लाभ की जगह कई तरीके से हानि पहुंचती है। आज हम आपको सफेद चावल के अत्यधिक सेवन से होने वाले इन्हीं नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सफेद चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) अधिक होता है, जो शरीर में तेजी से शुगर के स्तर को बढ़ा देता है। इससे बार-बार भूख लगती है और ज्यादा खाने की प्रवृत्ति हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और मोटापा हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर का वजन तेजी से बढ़ रहा हो तो उसे सफेद चावलों का सेवन कम ही करना चाहिए।
सफेद चावल में फाइबर की कमी होती है और यह जल्दी पच जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। लंबे समय तक इसके अधिक सेवन से इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
सफेद चावल का अत्यधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं, उन्हें सफेद चावल का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।
सफेद चावल को प्रसंस्करण के दौरान इसके छिलके, भूसी और अंकुर निकाल दिए जाते हैं, जिससे इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए, इसका ज्यादा सेवन शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है, जिससे ऊर्जा की कमी, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस, क्विनोआ, या मल्टीग्रेन विकल्पों का उपयोग करना बेहतर हो सकता है, क्योंकि इनमें अधिक फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
संतुलित आहार के साथ सफेद चावल का सीमित मात्रा में सेवन करें, ताकि सेहत पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
अत्यधिक मात्रा में सफेद चावल का सेवन करने से इन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इसका सेवन सोच-समझकर और सीमित मात्रा में करना महत्वपूर्ण है।