
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 26, 2024 4:05 PM IST
Side effects of honey in summer: कोई भी फूड्स हेल्दी और अनहेल्दी कई बार मौसम के अनुसार भी बन जाता है। उदाहरण के लिए आप शहद को ही ले सकते हैं। शहद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और खासतौर पर जब उसका सेवन सर्दियों में किया जाए। वैसे तो इसका सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होने के कारण कई बार इसका सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा देता है। इसलिए जहां शहद का सेवन शरीर के लिए अमृत समान है वहीं गर्मियों में शहद का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शहद को आयुर्वेद में तो फायदेमंद माना गया है, लेकिन गर्मियों में इसके सेवन से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। जैसे:
शहद को आयुर्वेद में 'उष्ण' माना गया है, यानी यह शरीर में गर्मी को उत्पन्न करता है। जिससे पित्त की समस्या, जलन व त्वचा रोग जैसे हीव्स आदि परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अगर आप गर्मियों के मौसम में इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
शहद में प्राकृतिक रूप से शर्करा पाई जाती है, और इसके अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है यानी मोटापा हो सकता है। गर्मियों में अक्सर लोग हल्का खाना पसंद करते हैं, ऐसे में शहद का अधिक सेवन आपके शरीर का वजन बढ़ा सकता है। खासतौर पर जो लोग अपने शरीर के वजन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें शहद के सेवन को सीमित मात्रा में रखना चाहिए।
गर्मियों में पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और शहद का अत्यधिक सेवन गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। खासतौर पर जिन लोगों की डाइट पहले से ही ठीक नहीं है या फिर जो लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।
कुछ लोगों को शहद से एलर्जी भी हो सकती है खासकर जब इसे गर्मी में लिया जाए। जिसके कारण खुजली, सूजन या अन्य एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती हैं। जिन लोगों के शहद से एलर्जी है, उनके लिए यह काफी परेशानी वाली समस्या बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एलर्जी के कारण वे कोई भी ऐसी चीज नहीं खा सकते हैं, जो एलर्जी की समस्या का कारण बन सकती है।
अगर आप भी शहद का सेवन करते हैं तो इसे नियंत्रित मात्रा में व ठंडे पेय पदार्थ या भोजन के साथ लें ताकि आपके शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव न हो।