
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 19, 2023 11:58 AM IST
Side effects of eating mangoes in excess:आम का मौसम आते ही लोग खुश हो जाते हैं। मीठे-रसीले और खूश्बूदार आम खाने के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और इस सीजनल फ्रूट का जमकर आनंद लेते हैं। आम से बनी स्मूदीज, आम्रखंड, मैंगोशेक और अलग-अलग तरह के डेजर्ट्स बड़ों से लेकर बच्चों तक को खूब पसंद आती है। जैसा कि हमारे देश में आम की कई वेरायटीज मिलती हैं और आयुर्वेद में आम खाने के कई फायदे भी बताए गए हैं। इसीलिए, हमारे घरों में कच्चे और पके हुए आम का सेवन किया जा सकता है।
पके हुए आम के फल में अलग-अलग प्रकार के विटामिंस ( vitamins), मिनरल्स ( minerals) और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) पाए जाते हैं। आम खाने से उमस और गर्मी के मौसम में ना केवल हाइड्रेटेड रहने में मदद होती है बल्कि, यह आपको सुस्ती और कमजोरी से भी बचाता है। लेकिन, अगर आप आम का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी हेल्थ पर खराब असर पड़ सकता है। आइए जानें अधिक मात्रा में आम खाने से स्वास्थ्य को किस तरह से नुकसान हो सकते हैं और इसके साइड-इफेक्ट्स क्या हैं। (health problems caused by mangoes in Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार हर हेल्दी फूड की तरह आम का सेवन भी सीमित मात्रा में करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि, बहुत अधिक मात्रा में आम खाने से आपको इस तरह की परेशानियां हो सकती हैं-