लीची खाने से पहले जान लें इसके नुकसान भी, हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

लोगों को लीची का सेवन संभलकर करना चाहिए। दरअसल बहुत अधिक मात्रा में गलत समय पर खाने से लीची आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 24, 2024 8:31 PM IST

Lychee Fruit Side Effects: गर्मियों में बच्चों से लेकर बड़ों को आप लीची खाते देख सकते हैं। यह रसीला और छोटा-सा फल गर्मियों में आपको ताजगी देने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है। लीची के स्वाद में मिठास और ताजगी होती है और यह फल चिलचिलाती गर्मियों में लोगों को खूब पसंद आता है।

लीची के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही  विटामिन सी, विटामिन बी और पॉलीफेनोल्स भी लीची में मौजूद होते हैं। लची में प्रोटीन और कार्ब्स भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर का पोषण देने के साथ-साथ मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने का भी काम करते हैं। हालांकि, लोगों को लीची का सेवन संभलकर करना चाहिए। दरअसल बहुत अधिक मात्रा में गलत समय पर खाने से लीची आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।

लीची खाने से हेल्थ को क्या नुकसान हो सकते हैं (Disadvantages of eating litchi)

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है लो

लीची में नेचुरल शुगर होती है। लेकिन, लीची का सेवन करने से ब्लड में ग्लूकोज या शुगर का स्तर कम हो सकता है। पर अगर आप अधिक मात्रा में लीची का सेवन करते हैं तो इससे हाइपोग्लाइसीमिया का स्थिति बन सकती है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर लेवल बहुत कम (blood sugar level going down) हो सकता है। यह स्थिति गम्भीर मानी जाती है।

गला हो सकता है खराब

लीची गर्म तासीर वाला फल है और इसके सेवन से आपके शरीर में गर्मी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत अधिक मात्रा में लीची खाने से गले में खराश हो सकती है और नाक से खून आ सकता है।

बढ़ सकता है मोटापा

जिन लोगों को लीची खाना पसंद आता है उन्हें एक बार में ढेर सारी लीची खाने से बचना चाहिए। दरअसल, बहुत अधिक मात्रा में लीची खाने से शरीर को अधिक कैलोरी मिलती है और यह मोटापा बढ़ाने का कामकर सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.