Advertisement

डायबिटीज, एनीमिया जैसे परेशानियों को दूर करता है श्रीअन्न, यहां जानिए इसके फायदे

श्रीअन्न को भारत में पारंपरिक रूप से खाया जाता रहा है। यह स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Written By Ashu Kumar Das
Published : May 21, 2026 12:15 PM IST

फाइल फोटो...

भारत को अनाज के भंडार वाला देश कहा जाता है। भारत के हर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अनाज पाए जाते हैं। पुराने दौर में जब गेहूं और चावल इतनी बड़ी मात्रा में नहीं उगाए जाते थे, तब लोग श्रीअन्न खाया करते थे। इन दिनों जब लोगों के बीच हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, तब एक बार लोगों के बीच श्रीअन्न फेमस हो रहा है। श्रीअन्न को कुछ लोग मिलेट्स, मोटा अनाज भी कहा जाता है। श्रीअन्न में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि रोजाना श्रीअन्न खाने से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं आज श्रीअन्न खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं।

श्रीअन्न खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं?

श्रीअन्न में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं श्रीअन्न के बारे में-

Advertisement

1. बाजरा

बाजरा सबसे ज्यादा फेमस मोटा अनाज है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में प्रमुख रूप से बाजरा बड़ी मात्रा में खाया जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि बाजरा में आयरन, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

बाजरा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती हैः

  1. बाजरा में आयरन की मात्रा पाई जाती है। रोजाना एक सीमित मात्रा में बाजरा खाने से एनीमिया की प्रॉब्लम दूर होती है।
  2. बाजरा में हाई फाइबर होता है। फाइबर मल को मुलायम बनाकर कब्ज को दूर रखता है।
  3. बाजरा खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और डायबिटीज की बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

ज्वार एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है।

Advertisement

2. ज्वार

जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है, उनके लिए ज्वार सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। बाजरा में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

ज्वार खाने से कौन सी बीमारी दूर होती हैः

  1. रोजाना की डाइट में ज्वार को शामिल करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
  2. यह श्री अन्न शारीरिक कमजोरी को दूर करके एनर्जी को बढ़ाता है। इससे पूरा दिन आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
  3. इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। यह मल को मुलायम बनाता है और सुबह पेट साफ करने की प्रक्रिया को आसान करता है।

3. कोदो

कोदो एक बहुत ही पौष्टिक अनाज है। कोदो में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। स्वाद और सेहत के लिहाज से कोदो बहुत फायदेमंद होता है।

कोदो खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है:

  1. कोदो एक ऐसा श्रीअन्न है जिसमें बड़ी मात्रा में इस्तेमाल वजन घटाने के लिए किया जाता है। श्रीअन्न में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।
  2. कोदो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी कोदो मददगार है।
  3. कोदो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

रागी में हाई फाइबर होता है।

4. रागी (मंडुआ)

रागी जिसे बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मंडुआ भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

रागी खाने से कौन सी बीमारी दूर होती हैः

  1. रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  2. रागी को खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। ये शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर एनीमिया को दूर रखता है।
  3. श्रीअन्न भारत का सिर्फ एक पारंपरिक अनाज नहीं है, बल्कि तेज -दौड़ती जिंदगी में बीमारियों को दूर करने का एक नेचुरल तरीका भी है। अगर आप भी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो श्रीअन्न को खाने में जरूर शामिल करें।

Disclaimer: श्रीअन्न स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन श्रीअन्न का सेवन शुरुआत में थोड़ी मात्रा में करना चाहिए और धीरे- धीरे श्रीअन्न खाने की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।