
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 20, 2024 2:33 PM IST
Do you eat curd after meals? Here's why you should. (Photo: Freepik)
Health issues caused by eating curd in summer: गर्मियों के महीने में दही का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इस तपती गर्मी में अधिकतर घरों में दही को भोजन में शामिल भी जरूर किया जाता है। कभी खाने के साथ तो कभी मैंगो लस्सी, चॉकलेट लस्सी, पुदीने वाली लस्सी, मीठी लस्सी और छाछ आदि के रूप में। दही हमारे पाचन तंत्र, गट हेल्थ और इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मददगार साबित होती है। लेकिन यह बात भी आप भली-भांति प्रकार से समझते होंगे कि किसी भी चीज की आती करना नुकसानदेह ही होता है। ठीक उसी तरह अगर आप लगातार दही का सेवन करते हैं और अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें दही का अधिक सेवन या सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं दही से होने वाले नुकसान के बारे में।
दही में नेचुरल कैलोरी और फैट होता है जिस वजह से यह मोटापा बढ़ाने का भी काम करता है। अगर आप मोटे हैं तो आपको इसके सेवन से थोड़ा बचना चाहिए। वहीं अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तब तो आपको इसका सेवन नहीं ही करना चाहिए क्योंकि यह आपका वजन को बढ़ा सकता है और आपकी प्रक्रिया में बाधक बन सकता है।
दही की तासीर ठंडी होती है। दही के सेवन से सर्दी जुकाम भी हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को बहुत जल्दी सर्दी जुखाम हो जाता है और लंबे समय तक परेशान करता है उन्हें भी दही का सेवन करने से पहले विचार करना चाहिए और इसका अधिक सेवन तो कतई नहीं करना चाहिए। सर्दी जुकाम के कारण कभी कभी बुखार, सिर दर्द, और मांशपेशियों में दर्द होने लगता है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
दही का अत्यधिक सेवन आपके मस्तिष्क पर असर डालता है। दही आपके मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को सुचारू रूप से काम नहीं करने देता और इसमें बाधक बनता है। इस वजह से कई बार आपको मेमोरी की भी परेशानी हो सकती है और कई अन्य परेशानियां भी सामने आ सकती हैं इसलिए कम मात्रा में ही दही का सेवन करें।
दही में नेचुरल फैट, कैल्शियम और कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वही दही में कैल्शियम हाई मात्रा में पाया जाता है जो किडनी की समस्या को बढ़ा सकता है। क्योंकि किडनी के लिए कैल्शियम की इतनी अधिक मात्रा को फिल्टर करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जो व्यक्ति किडनी की समस्या से पीड़ित है उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना चाहिए।
दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टोज भी पाया जाता है। यह लैक्टोज इंटोलरेंस लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और आपको कई अन्य परेशानियों में डाल सकता है इसलिए जितना हो सके दही का सेवन न करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.