सर्दियों में थकान और बदनदर्द से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? इस पेड़ की पत्तियां खाएं मिलेगी इंस्टैंट एनर्जी

देश के सभी हिस्सों में आसानी से यह पेड़ मिल जाता है। सर्दियों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के बीच आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए सहजन का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 26, 2024 5:50 PM IST

Moringa Health Benefits In Winters: मोरिंगा का सेवन हमेशा से शक्ति बढ़ाने और वजन कम करने के लिए किया जाता है रहा है । यह सबसे शक्तिशाली फूड्स में से एक है और सर्दियों के मौसम में इसका सेवन बहुत ही लाभदायक माना जाता है। सहजन या मोरिंगा देश के सभी हिस्सों में आसानी से पाया जाता है और इसका सेवन हर मौसम मे किया जा सकता है। सर्दियों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के बीच आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए सहजन का सेवन कर सकते हैं।

सहजन या मोगरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है।साथ ही इनमें मिनरल्स (minerals) , विटामिन एर (Vitamin A) विटामिन सी और विटामिन बी पाए जते हैं। इन सबके साथ-साथ कैल्शियम (calcium), आयरन ( iron), ज़िंक ( zinc), पोटैशियम ( potassium) और फॉस्फोरस (phosphorus) पाया जाता है। वहीं, मोरिंगा में 18 अलग-अलग प्रकार के अमिनो एसिड्स (amino acids) पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूती देकर नयी सेल्स को बनने में मदद करते हैं।

मोरिंगा का सेवन कैसे करना चाहिए?

सहजन की फलियां सब्जी, दाल और सांभर में मिलाकर पकायी जाती हैं। वही, मोरिंगा की पत्तियों को भी सब्जी की तरह किचन में इस्तेमाल किया जा सकता है। मोरिंगा की पत्तियों का साग, पराठे और चटनी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा मोरिंगा की सूखी पत्तियों के पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है। मोरिंगा का पाउडर बनाने के लिए इसकी पत्तियों को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसके पीसकर किसी डिब्बे में रख लें। उसके बाद रोजाना इस पाउडर का सेवन करें।

मोरिंगा पाउडर के सेवन का तरीका

  • एक कप पानी को किसी बर्तन में उबलने के लिए रखें।
  • फिर इसमें 2 चम्मच मोरिंगा की पत्तियों का पाउडर डाल दें। इसे 5-8 मिनट पकाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और थोड़ा-सा सेंधा नमक और स्वादानुसार शहद इस मिश्रण में मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं और छानकर तुरंत पीएं।

सर्दियों में मोरिंगा खाने के फायदे क्या हैं?

थकान दूर करे

मोरिंगा की चाय पीने से आपको थकान और बदनदर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। सर्दियों में सुबह महसूस होनेवाली सुस्ती भी कम होती है।

वेट लॉस

मोरिंगा का सेवन अलग-अलगतरीकों से करने का जो सबस बड़ा फायदा है वो है वेट लॉस का। मोरिंगा मोटापा कम करने वाली सब्जी है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

सर्दियों में अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं तो आपके लिए मोरिंगा का सेवन सबसे बेहतर है। इसकी पत्तियां और फली का सेवन नियमित करें। कॉन्स्टिपेशन, ब्लोटिंग और अन्य पेट की समस्याएं कम होती हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

सहजन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो रक्त में जमा अशुद्धियों को दूर करता है और ब्लड प्युरीफेकेशन का काम करता है। इससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से आप सुरक्षित रहते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source