Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है सिंघाड़ा, जानें इसके 6 और भी फायदे

आंखों में परेशानी का सामना हर किसी को करना पड़ रहा है। आज के समय में बहुत ही कम उम्र में लोगों की आंखें खराब हो रही हैं। ऐसे में सिंघाड़ा आपकी मदद कर सकता है। सिंघाड़े में विटामिन बी-6 भरपूर रूप से होता है। यह हमारे शरीर में विटामिन बी 6 की कमी नहीं होने देता है। विटामिन बी 6 का सेवन करने से आंखों से जुड़ी सारी समस्याएं चुटकियों में गायब हो जाती हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है सिंघाड़ा, जानें इसके 6 और भी फायदे
गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है सिंघाड़ा, जानें इसके 6 और भी फायदे

Written by Kishori Mishra |Updated : October 15, 2020 4:41 PM IST

Singhara Health Benefits : सर्दियों में सिंघारा आपको बहुत ही खाने को मिल जाएगा। अक्टूबर से जनवरी तक मिलने वाला यह फल स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। बहुत सी महिलाएं नवरात्र में  सिंघाड़ा (Water Chestnut benefits) से तैयार आटे का व्यंजन खाती हैं, जो उन्हें एनर्जी प्रदान करता है। यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। सिंघाड़े (Singhara health benefits) के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं सिंघारा खाने के फायदे क्या हैं-

आंखों की परेशानियां समस्या से बचाए

आंखों में परेशानी का सामना हर किसी को करना पड़ रहा है। आज के समय में बहुत ही कम उम्र में लोगों की आंखें खराब हो रही हैं। ऐसे में सिंघाड़ा आपकी मदद कर सकता है। सिंघाड़े में विटामिन बी-6 भरपूर रूप से होता है। यह हमारे शरीर में विटामिन बी 6 की कमी नहीं होने देता है। विटामिन बी 6 का सेवन करने से आंखों से जुड़ी सारी समस्याएं चुटकियों में गायब हो जाती हैं।

अस्थमा और बवासीर रोगी के लिए फायदेमंद

अस्थमा और बवासीर मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत ही फायदेमंद है। नियमित रूप से सिंघाड़े का सेवन करने से आंखों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही बवासीर की परेशानियां भी कुछ ही दिनों में गायब हो जाती है।

Also Read

More News

फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा

सर्दियों में अक्सर महिलाएं फटी एड़ि‍यों से परेशान रहती हैं। शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन हो, तो सिंघाड़ा का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं।

गर्भवती के लिए वरदान

गर्भावस्था के दौरान सिंघाड़े का सेवन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ल्यूकोरिया नामक बीमारी से बचा जा सकता है। इसके साथ ही जिन महिलाओं का गर्भ, गर्भकाल पूरा होने से पहले ही गिर जाता है, उनके लिए सिंघाड़ा वरदान से कम नहीं है। यह गर्भपात को रोकने में आपकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से भ्रूण को संपूर्ण पोषण मिलता है और मां की सेहत भी अच्छी रहती है।

मूत्र संबंधी रोगों से बचाए

मूत्र और खून संबंधित समस्याओं से अक्सर आप परेशान रहते हैं, तो सिंघाड़े का सेवन जरूर (health benefits of Singhara) करें। दस्त होने पर भी सिंघाड़ा खाना चाहिए।

हड्डियां भी होती हैं मजबूत

सिंघाड़े में कैल्शियम काफी होता है, जो हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से आंखों को भी लाभ (singhara benefits for eyes) होता है, ऐसे में बच्चों को यह फल जरूर खाने के लिए दें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More