स्पर्म क्वालिटी और मेमरी बढ़ाते हैं अखरोट

नींद न आने से परेशान हैं तो अखरोट खाएं !

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2018 6:34 PM IST

अखरोट या वॉलनट को एक हेल्दी ड्राई फ्रूट है जिसे बच्चों के लिए बेहतरीन माना जाता है। अखरोट का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता तो कई लोगों को लगता है कि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक है लेकिन सच तो यह है कि अखरोट हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अखरोट हार्ट हेल्थ के लिए एक बेहतरीन भोजन माना जाता है इसी तरह यह वेट लॉस में भी काफी सहायक है क्योंकि अखरोट खाने से हमारा मेटाबॉलिज़्म बढता है।

1.मेमरी बढ़ती है

अखरोट को गुजराती भाषा में 'मगज' कहते हैं, जिसका अर्थ है दिमाग। शायद हमारे मस्तिष्क के लिए अखरोट के फायदों के कारण इसका नाम मगज रखा गया। अखरोट बहुत पौष्टिक होता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा -3 फैटी एसिड के अलावा विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव की वजह से होने वाली क्षति से दिमाग को सुरक्षित रखते हैं और हमारी याददाश्त यानि मेमरी को मज़बूत बनाते हैं।

2.नींद न आने से परेशान हैं तो अखरोट खाएं

जी हां, विभिन्न स्टडीज़ में यह साबित किया गया है कि अखरोट में पर्याप्त मात्रा में मेलाटोनिन होते हैं। मेलाटोनिन आपकी नींद में सुधार करने में मदद करता है और फ्री रैडिकल डैमेज के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसीलिए जिन लोगों को अच्छी तरह सो पाने में परेशानी होती है उन्हें अखरोट का सेवन करना चाहिए।

3.मूड को रखे अच्छा

तनाव,डिप्रेशन और निराशा जैसी बुरी भावनाओं को अखरोट कम करता है। रोज़ाना एक मुट्ठी अखरोट खाएं,  आपकी हाइपरैक्टिविटी और चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां भी कम होने लगेंगी और आपका मूड अच्छा बनेगा

4. स्पर्म क्वालिटी को बनाता है बेहतर

अखरोट आपकी सेक्सुअल हेल्थ में भी सुधार करता है। यूसीएलए की एक स्टडी में यह बात कही गयी कि जो पुरूष रोज़ाना अखरोट खाते हैं उनकी सीमेन क्वालिटी बेहतर हो सकती है। यानि उनके पिता बनने की संभावना अधिक हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source