
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 18, 2023 6:01 PM IST
Use a variety of oil seeds, nuts, and whole grains to ensure a balance of fatty acids. While saturated fats should be limited, palm oil, in moderation, can be part of your diet, as it contains a mix of saturated and unsaturated fats. This variety of fats helps maintain heart health by regulating cholesterol levels and reducing inflammation.
Health benefits of using sesame oil as cooking oil: जब भी मौसम में बदलाव आता है, तो उसके साथ-साथ हमें हमारी लाइफस्टाइल और डाइट दोनों में भी जरूरत के अनुसार बदलाव करने लगते हैं। गर्मियों के बाद जब सर्दियां आती हैं, तो उसी समय मौसम के अनुसार आप भी मोटे कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। लेकिन यह देखा गया है कि मौसम के अनुसार हम अपनी लाइफस्टाइल को तो चेंड कर लेते हैं, लेकिन डाइट में बदलाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ लोग खाने पीने की चीजों में बदलाव कर लेते हैं, लेकिन पूरी तरह से नहीं कर पाते हैं। चलिए मेन बात पर आते हैं और है कुकिंग ऑयल की। ज्यादातर लोग मौसम बदलने के साथ कुकिंग ऑयल में बदलाव नहीं करते हैं और अगर ऐसा किया जाए तो यह आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में तिल के तेल को कुकिंग ऑयल के रूप में इस्तेमाल करना सिर्फ फायदेमंद ही नहीं बल्कि शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
हाई ब्लड शुगर से परेशान मरीजों के लिए भी तिल का तेल काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। तिल के तेल में कई खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। कई साधारण कुकिंग ऑयल शुगर बढ़ाते हैं, जबकि तिल का तेल कम करने में मदद करता है।
तिल के तेल को उसमें मौजूद उच्च मात्रा में कैल्शियम के लिए जाना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण आर्थराइटिस समेत हड्डियों से जुड़े कई रोगों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। कुकिंग ऑयल के रूप में तिल के तेल को शामिल करना आर्थराइटिस जैसी बीमरियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
तिल के तेल का उपयोग कुकिंग ऑयल के रूप में करना काफी फायदेमंद रहता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। कई प्रकार के साधारण कुकिंग ऑयल शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि तिल के तेल का सेवन करने से धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि कुकिंग ऑयल की खपत काफी कम होती है, जबकि सर्दियों में इसकी खपत काफी बढ़ जाती है। आप घर पर सिर्फ तड़के के रूप में ही नहीं बल्कि परांठे, पूरियां और अन्य फ्राइड फूड्स के माध्यम से काफी मात्रा में कुकिंग ऑयल का सेवन कर रहे हैं। इसलिए अगर आप किसी साधारण कुकिंग ऑयल की जगह तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे निम्न फायदे हो हो सकते हैं -