Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बार-बार हो रही कब्ज से परेशान? रोज सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ लें उड़द दाल की खिचड़ी, पेट रहेगा साफ

Healthy khichdi for constipation: कब्ज से परेशान लोगों के किसी दवा से कम नहीं हैं उड़द दाल की खिचड़ी। इस लेख में जानें ब्रेकफास्ट में दही के साथ उड़द दाल की खिचड़ी खाने के फायदे।

बार-बार हो रही कब्ज से परेशान? रोज सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ लें उड़द दाल की खिचड़ी, पेट रहेगा साफ

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 18, 2023 1:22 PM IST

Urad dal khichdi for constipation: आजकल हर उम्र के लोगों में कोई न कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं मिल ही जाती हैं और इसके पीछे खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट का सबसे मुख्य हाथ है। आजकल लोगों के पास समय इतना कम है कि वे हेल्दी रहने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। कम समय होने के कारण घूम फिर न पाना और समय पर सही डाइट न ले पाने के कारण कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, कब्ज से परेशान कुछ लोग दवाएं भी लेते हैं, लेकिन ये दवाएं सिर्फ तभी तक ही काम करती हैं, जब तक आप इन्हें ले रहे होते हैं। इनका सेवन बंद करने के कुछ समय बाद फिर से कब्ज होने लगती है। इसलिए सही डाइट और सही जीवनशैली का होना जरूरी है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपके लिए हेल्दी खाना जरूरी है और वह हेल्दी खाना सिर्फ रात के समय नहीं बल्कि आपका ब्रेकफास्ट भी हेल्दी होना जरूरी है। यदि आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो आप ब्रेकफास्ट में उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। (Health benefits of urad dal khichdi)

कब्ज के लिए उड़द दाल की खिचड़ी

कब्ज से परेशान लोगों के लिए उड़द दाल की खिचड़ी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। उड़द की दाल में रेचक (लैक्सेटिव) गुण पाए जाते हैं और इसलिए इसका सेवन करना आपकी कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या महसूस हो रही हैं, उन्हें रोज ब्रेकफास्ट में उड़द दाल की खिचड़ी का का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

बराबर मात्रा में लें उड़द और चावल

उड़द की दाल और चावल से खिचड़ी बनाते समय उन्हें बराबर मात्रा में लें। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद चावल की तुलना में उड़द की दाल बेहद हेल्दी होती है और इसे ज्यादा मात्रा में मिलाने से आपको सेहत से जुड़े ज्यादा फायदे मिलते हैं। साथ ही चावल का सेवन करना कब्ज को दूर करने में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाता है, लेकिन उड़द बेहर फायदेमंद बताया गया है।

Also Read

More News

खिचड़ी में सब्जियां मिलाएं

आप कुछ प्रकार की सब्जियां भी मिला सकते हैं। जैसे लौकी, टमाटर, प्याज और पालक आदि। आप जितनी मात्रा में सब्जियों को शामिल करेंगे उतना ही जल्दी आपको कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में आपको मदद मिलेगी। सब्जियां न सिर्फ इससे मिलने वाले फायदों को बढ़ाएंगी साथ ही साथ इससे आपकी खिचड़ी का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दही के साथ खिचड़ी खाने का फायदा

ब्रेकफास्ट में दही का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि प्रोबायोटिक आपकी आंतों को हेल्दी रखते हैं जिससे कब्ज जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। साथ ही दही में प्रोटीन व कैल्शियम समेत कई महत्वपूर्ण जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो आपके ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। दही और उड़द दाल की खिचड़ी का स्वाद भी काफी अच्छा लगता है।