न्यूट्रिशन के मामले में काजू-बादाम को भी फेल कर देंगे या ब्राउन कलर के नट्स, इनसे मिलने वाले फायदे कर देंगे हैरान

Special Nuts in diet: हेल्दी रहने के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट से काम नहीं चलेगा आपको अपनी डाइट में कुछ स्पेशल फूड्स को शामिल करना होगा। इस लेख में जानें ऐसे ही एक खास तरह के खास नट्स और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 13, 2024 4:44 PM IST

Special dry fruits and their benefits: टाइगर नट्स (Tiger Nuts) एक बेहद खास तरह का ड्राई फ्रूट है, जिससे मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आकार में छोटा और भूरे रंग का यह ड्राई फ्रूट्स बेहद पौष्टिक होता है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि टाइगर नट्स में भी काजू, बादाम व अखरोट की तरह खूब मात्रा में अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और जो लोग नियमित रूप से इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग टाइगर नट्स के बारे में जानते हैं और इसलिए ही हम आपको इस लेख में टाइगर नट्स के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपको भी टाइगर नट्स के फायदों के बारे में जानकारी नहीं है, तो इस लेख में आप इनका सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जान सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा

टाइगर नट को भूनकर, कच्चा या दूध में डालकर खाने से स्वास्थ्य को खूब सारे लाभ मिलते हैं। यह स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है, क्योंकि टाइगर नट में संतृप्त वसा (Unsaturated fats) की अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है, क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और धमनियों को स्वस्थ रखता है।

वजन करें कम पाचन भी सुधारे

टाइगर नट में उच्च फाइबर और प्रोटीन सामग्री होती है, यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है और अधिक खाने से बचाता है। यह वजन घटाने में मदद कर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो वजन घटाने के लिए प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करता है। इसके साथ ही यह आंतों की सेहत को भी बेहतर करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

शरीर में ऊर्जा की वृद्धि

टाइगर नट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और स्वस्थ वसा होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो व्यायाम करते हैं या शारीरिक गतिविधि में व्यस्त रहते हैं। इसे स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है, जो दिनभर की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही टाइगर नट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है, जो इसे मधुमेह के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर में इंसुलिन के स्तर को स्थिर रखता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

टाइगर नट में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और अच्छे फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है, और बाल झड़ने की समस्या में राहत मिलती है। टाइगर नट को सलाद में मिला कर खा सकते हैं। यह सलाद को एक अच्छा क्रंच और पौष्टिकता देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source