Sunshine egg yoke खाने से मिलती है इंस्टेंट एनर्जी, कमजोर पुरुषों के लिए इस तरह फायदेमंद है अंडे का पीला भाग

अगर आपको अंडे का पीला भाग खाना पसंद नहीं है तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। जी हां, अंडे का पीला भाग कमजोर पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है। जानिए लाभ।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 4, 2021 3:15 PM IST

क्या आप अंडे के शौकीन हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो शायद आप अंडे का सफेद भाग खाना ज्यादा पसंद करते होंगे और अंडे के पीले भाग को फेंक देते होंगे। अगर आप वाकई में ऐसा करते हैं तो आप खुद को जरूरी पोषक तत्वों से दूर रख रहे हैं और ऐसी चीज मिस कर रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ज्यादा हेल्दी है। शायद आपको पीले भाग में छिपे कोलेस्ट्रॉल की चिंता सता रही होगी। घबराएं नहीं ये आपके लिए अच्छा और हेल्दी है।

अंडे का पीला भाग बहुत फायदेमंद

यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयस में फूड साइंस एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन के प्रोफेसर डॉ. डोनल्ड के. लेमैन का कहना है कि जब बात हेल्दी ब्लड कोलेस्ट्ऱॉल लेवल और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने की आती है तो डायटरी कोलेस्ट्रॉल को अपनी डाइट से हटाना बहुत ही वाहियाद नियम बन जाता है।

दशकों से ज्यादातर एक्सपर्ट ह्रदय रोगों से बचाव के उपाय में हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को हार्ट अटैक और ह्रदय रोगों के जोखिम से जोड़ते आ रहे हैं। इसलिए ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल में कमी लाने के प्रयास में चिकित्सा जगत डायटरी कोलेस्ट्रॉल में कमी की वकालत करता है। अंडे को डायटरी कोलेस्ट्रॉल का सोर्स माना जाता है।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि ह्रदय रोगों से जूझ रहे आधे से भी लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल पाया जाता है। लेमैन कहते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को ह्रदय रोगों की संभावना का एक कारण माना जा सकता है लेकिन इसे पूर्ण कारण मानना गलत होगा।

एक्सपर्ट कहते हैं कि अपने ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने के लिए आपको ट्रांस फैट खाने पर लगाम लगानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको फाइबर का भी अधिक सेवन करना चाहिए।

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद अंडे का पीला भाग

अगर आप एक हेल्दी पुरुष हैं तो आपको कोलेस्ट्रॉल खाने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका लिवर आपकी डाइट से ही कोलेस्ट्रॉल की कमी को पूरा करने में मदद करता है। लेकिन जब बात अंडे के पीले भाग की आती है तो इसके पीछे कोई कारण नहीं बचता है।

कुलमिलाकर कहा जाए तो अंडे प्रोटीन का एक उम्दा जैविक सोर्स है, जिसका मतलब ये है कि आपका शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर सकता है और ये प्रोटीन अन्य फूड से मिलने वाले प्रोटीन को भी आसानी से अवशोषित कर लेता है। एक अंडे में कुल 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है हालांकि ये अंडे के आकार पर निर्भर करता है क्योंकि अंडे का पीला भाग भी प्रोटीन से युक्त होता है।

इसके अलावा अंडा ऊर्जा से भरपूर पोषक तत्वों का एक भंडार है और अन्य फूड के अलावा काफी फायदेमंद है। अंडे का पीला भाग फास्फोरस, जिंक और बी विटामिन, कोलीन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर आपको अधिक ऊर्जा, कम जलन व सूजन, वजन घटाने में मदद, अधिक मसल्स और तेज दिमाग बनाने में मदद करते हैं।

2015 में अमेरिकन हार्ट जर्नल की एक स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों को कोरोनरी आर्टरी डिजीज भी है वो भी दिन में तीन अंडे खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source