5 MM की जड़ वाली अंकुरित मूंग से दूर होंगी शरीर की ये 5 समस्याएं! जानें किन बीमारियों में रामबाण है हरी मूंग

Sprouted Moong : अगर आपको वेट लूज करना है लेकिन सही फूड्स नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको अंकुरित मूंग के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 28, 2023 4:02 PM IST

Sprouted Moong : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भले ही आप स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हों या फिर इंटेंस वर्कआउट करते हों लेकिन जब तक आपका हाजमा सही नहीं होगा तब तक आप मंजिल पर नहीं पहुंच पाएंगे। वजन कम करने के लिए आपने कई ट्रिक्स और टेक्निक के बारे में सुना होगा जैसे कि सुबह उठकर ये खाएं या फिर ये पिएं लेकिन जब थक हारकर आपको सही लाभ नहीं मिल पाता है तो आपके लिए चीजें मुश्किल होना शुरू हो जाती हैं। आपने कई बार ऐसे वेट लॉस फूड्स के बारे में पढ़ा होगा, जो आपको फायदा पहुंचाने का दावा जरूर करते हैं लेकिन उनकी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। अगर आपको वेट लूज करना है लेकिन सही फूड्स नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको अंकुरित मूंग के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं हरी मूंग के अद्भुत लाभ।

1-पाचन में फायदेमंद

अंकुरिक मूंग में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कि आपको पाचन में मददकरता है। जब अंकुरित मंग की जड़ 5 एमएम से ज्यादा हो जाती है तो फाइबर की मात्रा भी अपने आप बढ़ जाती है। इस वजह से व्यक्ति को मलत्याग में आसानी होती है और कब्ज से भी आराम मिलता है।

2-ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

अंकुरित मूंग लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के साथ-साथ शरीर में आयरन और कॉपर की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। मूंग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने का काम करती है। इसके अलावा अलग-अलग अंगों को ऑक्सीजन की सप्लाई भी बेहतर हो जाती है।

3-इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

अंकुरित मूंग में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को हेल्दी बनाने का काम करती है, जिसकी मदद से बैक्टीरिया और रोगों से लड़ना आसान हो जाता है। ये इम्यून सिस्टम को भी हेल्दी बनाने का काम करता है क्योंकि विटामिन ए और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट होते है।

4-दिल के लिए अच्छा

अंकुरित मूंग में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अंकुरित मूंग में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर लेवल को भी लो रखने में मदद करता है।

5-वजन घटाने में कारगर

अंकुरित मूंग प्लांट बेस्ड प्रोटीन के साथ-साथ डाइटरी फाइबर का भी अच्छा सोर्स है, जो कि वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है, जिसकी वजह से अनहेल्दी क्रेविंग भी नहीं होती है। इसलिए आप सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाकर पेट फुल रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source