... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 13, 2021 2:32 PM IST
चिली पोटेटो, मोमोज की चटनी और हॉट स्पाइसी बर्गर खाने पर मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, बस बरतें ये सावधानी
health benefits of spicy food: अगर आप एक असली भारतीय हैं तो आपको मसालेदार भोजन करना बहुत ही ज्यादा पसंद होगा। फिर चाहे वो गोल गप्पे हो, राजमा चावल हो या फिर मोमोज और चिली पोटेटो। जब तक मुंह से सुर-सुर की आवाज नहीं आ जाती तब तक हमें मजा ही नहीं आता है। हालांकि कुछ स्थितियों में मिर्च मसाला बहुत तेज हो जाता है, जो आपकी अगली सुबह बिगाड़ सकता है और आपको शौच करते वक्त खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि इंसानी शरीर मसालेदार भोजन के प्रति अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है । मसालेदार भोजन खाने से आंखों में पानी, नाक, जीभ में सनसनाहट और कान लाल हो सकते हैं। लेकिन अगर आप तेज मसालेदार खाना खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, मोमोज, चिली पोटेटो और हॉट स्पाइसी बर्गर खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन्हें खाने के फायदे।
भारत में पाए जाने वाले मसालों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इन मसाले से भरपूर फूड्स खाने से सिरदर्द, ऑटोइम्यून रोग, गठिया और मतली के उपचार में मदद मिलती है।
मसालेदार भोजन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और शरीर में एंटी-कैंसर के रूप में काम कर उन्हें खत्म करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है या धीमा भी कर सकता है, जिससे कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है।
ये मसाले एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं साथ ही इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो रोग का कारण बनने वाले तत्वों को खत्म कर शरीर से संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकता है।
हार्वर्ड एंड चाइना नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से मसालों का सेवन लोगों की उम्र बढ़ाने में मदद करता है।
भारत में पाए जाने वाले मसालों में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
सभी लोगों का शरीर अलग-अलग होता है और इसी कारण से सभी में मसालों को झेलने की क्षमता भी अलग स्तर की होती है। मसालेदार भोजन खाने से पाचन समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपकी स्वाद कलियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में मसालेदार भोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.