
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 27, 2022 1:52 PM IST
Benefits of soup diet: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी होता है, जो हमें इस बीमारियों के मौसम में भी स्वस्थ रहने में मदद करता है। हालांकि, अच्छी डाइट का मतलब यह नहीं है कि आप अच्छा खाना खा रहे हैं। सर्दियों मे आपको अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत होती है। सूप सेहत के लिए एक अच्छा पेय माना जाता है, जिसमें शरीर को फिट रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से दूर रखने के भी गुण होते हैं। शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनी डाइट में सब्जियों के सूप भी शामिल किए जा सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे खास प्रकार के सूप के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर को बीमारियों से तो दूर रखेंगे ही साथ ही इनके सेवन से आपका शरीर भी फिट रहेगा। चलिए जानते हैं ये 4 सूप कौन-कौन से हैं -
विटामिन बी9, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर का सूप पीना सर्दियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
ठंड के मौसम में गाजर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। लोग इन दिनों में गाजर को सलाद के रूप में तो कुछ गाजर का जूस पीना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोज गाजर का सूप बनाकर पीना चाहिए।
ब्रोकोली का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ब्रोकोली के सूप का सेवन करने से सर्दियों में होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ब्रोकोली का सेवन करने से शरीर को शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो शरीर को सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए मशरूम का सूप पीना भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही साथ सर्दियों में होने वाली बीमारियों से दूर रहने के लिए भी मशरूम के सूप का सेवन करना अच्छा रहता है। रोज रात के समय मशरूम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे होते हैं।
सर्दियों में तरह-तरह के इन्फेक्शन और एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके लिए प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना जरूरी है। कुछ रिसर्चों में पाया गया कि टमाटर का सूप शरीर की रोजाना की लगभग आधी जरूरत को पूरा करता है। रोजाना रात को टमाटर का सूप पीने से सेहत को कई अलग-अलग फायदे मिलते हैं।