... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 8, 2023 3:37 PM IST
सर्दी में खा-खाकर बढ़ गया वजन? गर्मी शुरू होते ही पिएं सत्तू से बनी ये ड्रिंक, अंग-अंग से निकल जाएगी चर्बी
Sattu for Weight loss : जब बात देसी फूड की होती है तो सत्तू का नाम उन चुनिंदा सुपरफूड्स में से एक बताया जाता है, जो ढेर सारे पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं। दरअसल सत्तू चने से बना आटा है, जिसका ज्यादातर इस्तेमाल उत्तर भारत और पंजाब में होता है। प्रोटीन से भरपूर सत्तू गर्मी के दिनों में बिकने वाला हेल्दी फूड है, जिसकी मदद से आपके शरीर को ढेर सारे फायदे होते हैं। इन फायदों में मसल्स बिल्डिंग से लेकर वजन घटाने जैसी चीजें शामिल हैं। सत्तू न सिर्फ आपको एनर्जी देने का काम करता है ब्लकि आपके शरीर पर चढ़ी जिद्दी चर्बी को कम भी करता है। आइए जानते हैं गर्मी शुरू होते ही प्रोटीन की कमी दूर करने वाले इस खास ड्रिंक के बारे में।
सत्तू ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार है और इसमें हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन, कैल्शियम, मैंग्नीज, आयरन और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसके अलावा ये आपको तुरंत एनर्जी पहुंचाने का काम करता है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। इतना ही नहीं इसे पचाना आसान होता है और ये आपके शरीर के तापमानको भी नार्मल बनाने का काम करता है।
सत्तू एक लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला सुपरफूड है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ आपके वजन को कम करने में मदद करता है। प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स होने के कारण सत्तू आपको लंबे वक्त तक फुल रखता है और अनहेल्दी क्रेविंग से भी बचाता है। इसकी मदद से आपको मसल्स बिल्डिंग में और वजन घटाने में फायदा पहुंचता है।
सत्तू पूरे साल बाजार में उपलब्ध रहता है और आप इसे घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आपको सिर्फ चने को भून लेना है और उसे फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस चने को मिक्सी में डालकर पीस लें और बस आपका सत्तू तैयार है। आप इसे छान लें और बस ये यूज करने के लिए तैयार है।
सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए आपको 6 चम्मच सत्तू के साथ-साथ 1.5 लीटर पानी की जरूरत होगी। इसके अलावा आप थोड़ा सा नींबू का रस और स्वादानुसार नमक व चीनी और गुड़ की जरूरत होगी।
1-एक गिलास में ठंडा पानी डालें और उसमें दो चम्मच सत्तू पाउडर मिलाएं।
2-अब इसमें स्वादानुसार चीनी या फिर गुड़ मिलाएं।
3-अब चुटकी भर नमक डालें और अच्छे से चलाएं।
4-जब भी पिएं तो इसे चलाना न भूलें।