Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर पर घाव से लेकर गठिया जैसी 10 बीमारियों में आराम पहुंचाता है चिरायता, जानें इस लाल रंग के फल के खास फायदे

Chirayta ke fayde : टी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध चिरायता में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में कई कमियों को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं चिरायता के सेवन के कुछ हैरान कर देने वाले फायदे।

शरीर पर घाव से लेकर गठिया जैसी 10 बीमारियों में आराम पहुंचाता है चिरायता, जानें इस लाल रंग के फल के खास फायदे
शरीर पर घाव से लेकर गठिया जैसी 10 बीमारियों में आराम पहुंचाता है चिरायता, जानें इस लाल रंग के फल के खास फायदे

Written by Jitendra Gupta |Published : September 8, 2022 9:47 AM IST

Chirayta ke fayde : चिरायता (sarsaparilla) एक प्रकार की जड़ है, जिसके ढेर सारे चिकित्सीय गुण होते हैं। इसका प्रयोग ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में होता है, जिसमें घाव से लेकर खांसी, गठिया और हाई ब्लड प्रेशर शामिल है। एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध चिरायता में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में कई कमियों को दूर करने का काम करते हैं। चिरायता (Chirayta ke fayde) प्रमुख रूप से दक्षिण अमेरिका, मेक्सिको और वेस्ट इंडीज में पाया जाता है लेकिन भारत में भी कुछ जगह ऐसी हैं, जहां ये जड़ पाई जाती है। बता दें कि इसका प्रयोग बीयर बनाने में भी होता है और इसका स्वाद वैनिला जैसा होता है।

सोरायसिस में फायदेमंद चिरायता (health benefits of sarsaparilla)

चिरायता न सिर्फ सोरायसिस से राहत पहुंचाने बल्कि दूसरे चिकित्सीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। सोरायसिस, स्किन से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर पर लाल रंग के चकत्तेहोने लगते हैं और साथ ही खुजली भी होती है। इसके साथ-साथ प्रभावित जगह पर सूजन के साथ-साथ दर्द भी होने लगता है।

चिरायता में मौजूद गुण शरीर के भीतर सभी प्रकार के बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए जाना जाता है। आप इसकी चाय या फिर काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं, जो आपको ढेर सारे फायदा पहुंचा सकता है। इसके अलावा सुबह की चाय को और कड़क बनाने के लिए आप अपने चाय की प्याली में भी इसे डाल सकते हैं। आइए जानते हैं चिरायता के सेवन के कुछ हैरान कर देने वाले फायदे।

Also Read

More News

1-चिरायता का सेवन कैंसर के खतरे को करता है कम

2-कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

3-चिरायता अर्थराइटिस के दर्द के इलाज में काम आता है।

4-ये इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर बुखार, इंफेक्शन और सीजनल फ्लू के खतरे को कम करता है।

5-चिरायता लिवर को होने वाले नुकसान से बचाने का काम करता है।

6-शरीर से जुड़ी हर प्रकार की समस्या को कम करने का काम करता है चिरायता।

7-चिरायता शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

8-चिरायता स्किन का ख्याल रखने में भी मदद करता है।

9-चिरायता का सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है।

10-चिरायता एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो ये सलाह दी जाती है कि चिरायता का सेवनकरने से बचें क्योंकि ये पानी निकालने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। ऐसी सलाह दी जाती है कि चिरायता के सेवन की सही डोज डॉक्टर से पूछकर ही लें।

About the Author

... Read More