
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 22, 2018 10:40 AM IST
एक सर्वे की मानें, तो भारत में दो से तीन प्रतिशत से भी कम भारतीय नियमित रूप से सलाद का सेवन करते हैं। © Shutterstock
सलाद दिखने में जितना सुंदर और आकर्षक भोजन होता है, उतना ही सेहत के लिए कई मायनों में लाभदायक भी होता है। फिर भी लोग नियमित रूप से इसे खाने से परहेज करते हैं। एक सर्वे की मानें, तो भारत में दो से तीन प्रतिशत से भी कम भारतीय नियमित रूप से सलाद का सेवन करते हैं। आहार विशेषज्ञों की राय है कि अगर आप रोजाना सलाद खाने के आदि हो जाएं, तो तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। यह ऐसी आदत है, जो आपकी सेहत बना देगी। इसे भी पढ़ें- सलाद के ये 15 फायदे जानते हैं आप ?
कैसे-कैसे सलाद
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी। हर एक की पसंद के लिए सलाद मौजूद है। सलाद में सिर्फ टमाटर और खीरा ही नहीं होता, हजारों तरह की सामग्री का इस्तेमाल कर इसे बनाया जाता है।
ग्रीन सलाद
ग्रीन सलाद मुख्यत: हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, लेट्यूस या पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी और मिर्च आदि से बनता है। ग्रीन सलाद विटामिन बी-12 का अच्छा स्रोत होता है। इससे मूड बेहतर करने वाले सेरोटोनिन और डोपामाइन रसायन मिलते हैं, जिसकी कमी से थकावट ओर झुंझलाहट होती है। इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे
रोजाना सलाद खाने से तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। © Shutterstock
वेजिटेबल सलाद
सलाद में जब हरे रंग की सब्जियों के अलावा दूसरे रंगों की सब्जियां जैसे खीरा, मिर्च, टमाटर, मशरूम, प्याज, मूली, गाजर आदि भी इस्तेमाल होता है, तो उसे वेजिटेबल सलाद कहते हैं। वेजिटेबल सलाद में कभी-कभी अंडा और पनीर का भी इस्तेमाल होता है।
मेन कोर्स सलाद
मेन कोर्स सलाद को डिनर सलाद भी कहते हैं। इसमें ग्रिल्ड और फ्राइड चिकन और सी-फूड भी डाले जाते हैं। इसमें स्वाद के अनुसार, कुछ रंग-बिरंगी सब्जियों से ड्रेसिंग की जा सकती है। अगर आप चिकन सलाद के शौकीन हैं तो फ्राइड चिकन की जगह ग्रिल्ड चिकन का इस्तेमाल करें। इसे भी पढ़ें- डायबिटीज है, तो बेफिक्र होकर खाएं ये फल
डेजर्ट सलाद
डेजर्ट सलाद में सब्जियों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसमें विभिन्न तरह के सूखे मेवों का इस्तेमाल होता है। स्ट्रॉबेरी, लीची, खजूर वगैरह से इसकी ड्रेसिंग की जाती है। अगर आपको मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप डेजर्ट सलाद खा सकते हैं।
स्प्राउटेड सलाद
इसमें मुख्य रूप से अंकुरित मूंग, चना और मोठ का इस्तेमाल होता है। अपनी मनपसंद सब्जियों को मिलाकर आप इसे ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसमें भरपूर मात्र में मिनरल, विटामिन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसे भी पढ़ें- अनानास के ये 15 स्वास्थ्य लाभ जानकर, बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप
फ्रूट सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और संपूर्ण सेहत के लिए अच्छे होते हैं। © Shutterstock
फ्रूट सलाद
फ्रूट सलाद विभिन्न फलों का मिश्रण होता है। इसे मैसीडोनिया भी कहते हैं। इसमें कई प्रकार के फल होते हैं और इन्हें सिरप के साथ या बिना सिरप के उपयोग किया जाता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और संपूर्ण सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
बरतें थोड़ी सावधानी
- फूड प्वॉइजनिंग से बचने के लिए सलाद को अच्छे तरीके से धोकर खाएं।
- लंच में या शाम के स्नैक्स के समय सलाद खाना अच्छा रहता है। रात के समय अधिक मात्र में सलाद खाने से गैस की समस्या हो जाती है।
- अगर आप वजन कम करने के लिए सलाद खा रहे हैं तो ज्यादा वसायुक्त सामग्री, जैसे चीज आदि से ड्रेसिंग न करें। इससे कैलोरी की मात्र बहुत बढ़ जाती है।
क्यों खाएं सलाद
- डाइटिशियन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि महिलाओं को 25 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर की जरूरत हर दिन होती है। एक शोध के अनुसार, भारतीय औसतन 15 ग्राम फाइबर प्रतिदिन खाते हैं। सलाद फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। फाइबर युक्त भोजन दिल की बीमारियों और कैंसर से भी बचाता है।
- कच्ची सब्जियों से शरीर को जरूरी एंजाइम मिलते हैं, जो शरीर को भोजन में से पोषक तत्वों को सोखने में मदद करते हैं। शरीर जितने पोषक तत्वों को सोखेगा, उतना ही स्वस्थ रहेगा। वेजिटेबल सलाद शरीर में रक्त की मात्र बढ़ाता है और इससे शरीर को उचित मात्र में विटामिन सी, ई, फॉलिक एसिड, लायकोपीन, अल्फा और बीटा केरोटीन देता है।
- अगर वजन कम करना है तो सलाद खाएं। वजन कम करते समय हमेशा खाने की मात्र को कम करने पर बल दिया जाता है, लेकिन सलाद के मामले में यह नियम बदल जाता है। यहां ‘बिगर इज बेटर’ का नियम लागू होता है। जितना मन चाहे उतना सलाद खाएं। सलाद मात्र में अधिक, लेकिन कैलोरी में कम होता है। एक प्याला सलाद में सिर्फ 100 कैलोरी होती है। इसमें मौजूद फाइबर भूख शांत करने में मदद करते हैं और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए, खाना खाने से पहले सलाद खाने की सलाह दी जाती है। सलाद ओवर ईटिंग से भी बचाता है।