
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 24, 2020 7:01 PM IST
Ganeshostav Special: जानें क्या हैं चावल खाने के फायदे ।
Health Benefits of Rice: श्रीगणेश के स्वागत और उनकी उपासना से जुड़े त्योहार गणेशोत्सव से जुड़ी कई परम्पराएं बहुत ही विशेष हैं। साथ ही इन परम्पराओं के वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व भी हैं। जैसे, जब गणेश जी की प्रतिमा को घर लाया जाता है तो, उनके स्वागत में कुमकुम, हल्दी और अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। अक्षत यानि सफेद चावलों को चढ़ाने के साथ-साथ गणेश जा को प्रसाद में चढ़ायी जानेवाली चीज़ों को बनाने के लिए चावल का प्रयोग होता है। गणेश जी के प्रिय मोदक से लेकर खीर और भात जैसी भोग की चीज़ें चावल से बनायी जाती हैं। (Health Benefits of Rice in hindi)
दरअसल, भारतीय संस्कृति में चावल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चावल देवताओं की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। जिससे, आसपास के माहौल में सकारात्मक एनर्जी भर जाती है। साथ ही चावलों को बहुत अधिक पवित्र माना जाता है और इसीलिए, इन्हें पूजा विधि में शामिल किया जाता है। चावल भारतीय परम्पराओं और भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा रहे हैं। क्योंकि, चावल का सेवन करने से शरीर और सेहत को कई तरीकों से लाभ पहुंचता है। आइए जानें चावल खाने से होने वाले हेल्दी फायदों के बारे में-