शरीर के भीतरी अंगों में छिपी बीमारी को बाहर निकाल देता है लाल चंदन, आयर्वेद ने माना किसी 'रामबाण बूटी' से कम नहीं

Health benefits of red sandalwood : लाल चंदन की लकड़ी पॉलीफेनोलिक यौगिक, ग्लाइकोसाइड, एशेंशियल ऑयल, फ्लेवोनोइड, टैनिन और फेनोलिक एसिड जैसे कई फाइटोकेमिकल्स से समृद्ध होती है, जो कई प्रकार के रोगों को दूर करने में काम आती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 16, 2021 8:43 PM IST

Health benefits of red sandalwood : कोरोना काल के चलते इन दिनों आयुर्वेद का बोल-बाला है और आयुर्वेद में ऐसे ढेर सारे फूड्स, पेड़-पौधे, पत्ते या फिर जड़-बूटियों के तमाम लाभ लिखे गए हैं, जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है लेकिन हमें उसके बारे में मालूम नहीं है। आयुर्वेद की मानें तो ये सब चीजें हमें ना केवल लंबे वक्त तक स्वस्थ रखती हैं बल्कि बड़ी से बड़ी बीमारियों को हमारे नजदीक आने से रोकती हैं। इन्हीं कुछ चुनिंदा चीजों में से एक है लाल चंदन की लकड़ी, जिसे लोग रक्तचंदन, हर्टवुड, लाल चंदन, माणिक की लकड़ी, अगरू, अनुकम जैसे अलग-अलग नाम से जानते हैं।

लाल चंदन की लकड़ी पॉलीफेनोलिक यौगिक, ग्लाइकोसाइड, एशेंशियल ऑयल, फ्लेवोनोइड, टैनिन और फेनोलिक एसिड जैसे कई फाइटोकेमिकल्स से समृद्ध होती है, जो कई प्रकार के रोगों को दूर करने में काम आती है। आइए जानते हैं लाल चंदन की लकड़ी के ऐसे फायदे, जो आपने कभी नहीं सुने होंगे।

​स्किन समस्याओं में राहत देती है लाल चंदन की लकड़ी

मौजूदा वक्त में बहुत से लोग स्किन संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसमें पिंपल्स, एक्ने, प्रीमेच्योर एजिंग, टेन्नड स्किन की समस्या काफी आम है। ऐसी समस्याओं के लिए आप दही या नींबू के रस में लाल चंदन मिलाकर इनका अंत कर सकते हैं। लाल चंदन एंटी इंफ्लेमेटरी, एस्ट्रिजेंट और एंटी ऑक्सीडेटिव तत्वों से संपन्न होता है, जो इन समस्याओं का नाश करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद

बैड कोलेस्ट्रॉल, शरीर के लिए कितना हानिकारक आप जानते ही होंगे। इस परेशानी में लाल चंदन का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। लाल चंदन जेनेस्टिक, अल्फा, वैनेलिक एसिड, बीटा रीसोर्कलिक एसिड से संपन्न है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है।

​सिर दर्द की समस्या होती है दूर

लाल चंदन का टीका लगाने से मात्र सिरदर्द का छुटकारा हो सकता है। जी हां, इसके अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पित्त संतुलित करते हैं और सिर दर्द होने पर लाल चंदन का लेप लगाने से तुरंत दर्द से छुटकारा मिलता है। इतना ही यह मन को भी शांत करता है।

​डायबिटीज में फायदेमंद लाल चंदन

डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को इलाज के दौरान कई परहेज करने पड़ते है। इस परेशानी में लाल चंदन के पॉलीफेनोल्स गुण शरीर में ग्लूकोज के लेवल को संतुलित करते हैं और इंसुलिन निर्माण में भी मदद करते हैं। लाल चंदन जिंक के साथ साथ एंटी डायबिटीज प्रभाव भी लिए हुए होता है, जो आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से दूर रखते हैं।

​लिवर भी रहता है दुरुस्त

लिवर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को बता दें कि लाल चंदन में मौजूद फ्लेवोनोइड्स, और फेनोलिक एसिड लिवर में फ्री रेडिकल्स की समस्या से मुक्त करने में मदद करते हैं। लाल चंदन के उपयोग से लिवर से संबंधित कई बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.