Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या खाया है कभी लाल केला? जान लेंगे इसके ये 4 फायदे तो जरूर चखेंगे इसका स्वाद

लाल केला सामान्य केले की तुलना में छोटा और स्वाद में काफी मीठा होता है।  इसके साथ ही पीले केले की तुलना में इसमें अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप ब्लड शुगर से पीड़ित हैं, तो इसकी मदद से आप शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

क्या खाया है कभी लाल केला? जान लेंगे इसके ये 4 फायदे तो जरूर चखेंगे इसका स्वाद
क्या सुना है आपने कभी लाल केले का नाम? जानें, इसके कई गुणकारी फायदे

Written by Kishori Mishra |Updated : May 20, 2020 4:42 PM IST

Health Benefits of Red Banana: पीला केला आपने अपने जीवन में कई बार खाया होगा और इसके फायदे भी जानते होंगे। लेकिन क्या कभी आपने लाल केला (Red Banana) खाया है? कई लोग लाल केले को 'रेड डक्का' के नाम से भी जानते हैं। इस केले का बाहरी छिलका लाल रंग (Health Benefits of Red Banana) का होता है। वहीं, अंदर से सामान्य केले की तरह ही दिखता है। दक्षिण पूर्व एशिया में इस केले का उत्पादन होता है। लाल केला सामान्य केले की तुलना में छोटा और स्वाद में काफी मीठा होता है।  इसके साथ ही पीले केले की तुलना में इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं। अगर आप ब्लड शुगर से पीड़ित हैं, तो इसकी मदद से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं लाल केले के अद्भुत फायदों (Health Benefits of Red Banana) के बारे में-

लाल केले खाने के फायदे (Health Benefits Of Red Banana in hindi)

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Diabetes)

लाल केले के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल से अचानक स्पाइक की मात्रा कम हो जाती है। एक अध्ययन के अनुसार, लाल केले में ग्लाइसेमिक की प्रतिक्रिया कम होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को लाल केले का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल (Controls Blood Pressure)

ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी लाल केला काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक माना जाता है। इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो लाल केले का सेवन अवश्य करें।

Also Read

More News

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद (Effective for Eyesight)

आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी लाल केला काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें बीटा-कैरोटेनॉइड और विटामिन ए की अधिकता होती है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।

अन्य कई पोषक तत्वों से है भरपूर (Is rich in many other Nutrients)

एक लाल केला लगभग 100 ग्राम का होता है। इसमें फाइबर की अधिकता होता है। इसके साथ ही फैट भी काफी कम होता है। कार्बोहाइड्रेट का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है यह। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा काफी देर बनी रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। लाल केले में विटामिन सी,  विटामिन बी-6, थीआमिन और फोलेट जैसे तत्व बहुत ही अधिक पाए जाते हैं।

विटामिन सी और फेनॉल्स से भरपूर होने के कारण यह इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से स्ट्रेस को भी कम किया जा सकता है। लाल केले के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी और दिल से संबंधी बीमारी का ख़तरा भी कम होता है।

30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

रोजाना रात को पिएं दालचीनी वाला दूध, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च

डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

About the Author

... Read More