... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 29, 2021 8:01 AM IST
इन फूड्स को पकाकर खाना है मानो 'जहर' खाना! कच्चा खाने से मिलता है शरीर को दोगुना फायदा
हम बरसों से सुनते आए हैं कि पकी हुआ चीज ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। चीजों को पकाकर खाने से उनका स्वाद और पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है। जी हां, साइंस की मानें तो अच्छी सेहत के लिए चीजों को कच्चा खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। साइंस के मुताबिक, कच्चे फूड्स में पके हुए फूड से कहीं अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही प्लांट बेस्ड ओर्गेनिक फूड्स में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। सांइस के मुताबिक, कुछ प्रकार के विशेष कच्चे फूड्स को खाकर न सिर्फ कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है ब्लकि अच्छी सेहत भी बनाई जा सकती है।
रॉ वेगन फूड (Raw vegan diet): इस प्रकार में सिर्फ और सिर्फ गाय, भैंस, बकरी या अन्य जानवर के दूध से बने हुए फूड्स ही आते हैं।
रॉ वेजिटेरियन फूड (Raw vegetarian diet): कच्चे अंडे, डेयरी उत्पाद और प्लांट बेस्ड फूड होते हैं।
रॉ ओमनीवोरस डाइट (Raw omnivorous diet): पशु का कच्चा मांस और प्लांट बेस्ड फूड शामिल होता है।
हम सभी जानते हैं कि कच्चे फूड्स देखने में बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन ये उतने ही लजीज होते हैं हालांकि कुछ में कड़वाहट और झरझरा पन होता है लेकिन बहुत से फल या सब्जियां कच्ची ही खाई जा सकती हैं। हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन कच्चा ही किया जा सकता है साथ ही ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
प्याज
टमाटर
मटर
गाजर
मूली
चुकंदर
खीरा
ब्रोकली
सूखे मेवे
कच्चे नट और बीज
मसालेदार आचार
समुद्री शैवाल
कच्चे अंडे
सुशी जैसी रॉ फिश (sushi)
दूध और अन्य डेयरी उत्पाद
कुछ प्रकार के कच्चे फलों व सब्जियों को खाना फायदेमंद भी है। हां इस बात का ध्यान रखें कि सीधे बाजार से लाकर इन्हें न खाएं क्योंकि इनमें कुछ बैक्टीरिया हो सकते हैं। ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकते हैं इसलिए पहले ही इन्हें गर्म पानी से साफ कर लें या कूकर में डालकर एक सीटी लगा लें।
- प्रोसेस्ड फूड
- रिफाइंड तेल
- कॉफी और मादक पेय
इन कच्चे फूड्स में
विटामिन
खनिज
हेल्दी फैट
प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।