स्किन के लिए ही नहीं आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है आलू का जूस, जानें इसके 6 फायदे

Potato Juice Benefits :  आलू का जूस शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से अर्थराइटिस से लेकर खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं आलू का रस पीने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 1, 2023 8:41 AM IST

Potato Juice Benefits : स्किन की रंगत को बेहतर करने से लेकर दाग-धब्बों को दूर करने के लिए हम में से कई लोग आलू के रस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू का रस आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है। जी हां, आलू का रस सेहत के लिहाज से भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, जिंक इत्यादि मौजूद होता है, जिसकी वजह से आप गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में आलू का जूस पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं आलू का जूस पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

आलू का जूस पीने के फायदे- Potato Juice benefits

आलू का जूस पीने अर्थराइटिस, मोटापा, कब्ज जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ-

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

आलू विटामिन सी का काफी अच्छा स्रोत होता है। विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शरीर में मौजूद संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना 1 गिलास आलू का जूस पीते हैं, तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होने से आप कई तरह की संक्रामक बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

अर्थराइटिस की समस्या से राहत

आलू का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में होने वाली सूजन, लालिमा को कम करने में प्रभावी है। अगर आप जोड़ों में दर्द, सूजन से परेशान हैं, तो आलू का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोजाना आलू का जूस पीने से आप पीठ, घुटनों के ज्वाइंट्स में होने वाले दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं।

अल्सर की समस्या करे दूर

आलू के जूस में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सुरक्षात्मक (Gastrointestinal Protective) प्रभाव पाया जाता है। आलू के रस का यह प्रभाव अल्सर के इलाज में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में रोजाना एक गिलास आलू का जूस पीने से पेट के अल्सर के विकास को रोकने में मदद मिल सकती है। यह एक एंटी-बैक्टीरियल प्रोबायोटिक ड्रिंक के रूप में कार्य करता है।

लिवर और गॉलब्लैडर को करे डिटॉक्स

लिवर और गॉलब्लैडर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए रोजाना आलू का जूस पिएं। यह हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। लिवर और गॉलब्लैडर की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठने के बाद या फिर नाश्ते से 30 मिनट पहले एक गिलास आलू का रस पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

कोलेस्ट्रॉल की परेशानी करे कंट्रोल

आलू में फाइबर और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो बिना गूदा निकाले रोजाना 1 गिलास आलू के रस का सेवन करें। यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

माइग्रेन से राहत

माइग्रेन की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना 1 गिलास आलू का जूस पिएं। यह जूस स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी परेशानी को कम करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा आप आलू के जूस को अपने माथे पर लगाएं। इससे आपको काफी ज्यादा रिलैक्स फील होगा। साथ ही सिरदर्द और माइग्रेन के दर्द से आराम मिल सकता है।

आलू का जूस स्किन के साथ-साथ आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही आलू के रस का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source