
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 27, 2023 12:25 PM IST
Pomegranate juice benefits: मोटापा एक ऐसी फिजिकल कंडीशन है, जो शरीर में कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां पैदा कर देता है। डायबिटीज, हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी कई ऐसी गंभीर व क्रोनिक बीमारियों हैं, जिनके होने का खतरा मोटापे के कारण बढ़ जाता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर के बढ़ते वजन पर कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। घर का काम हो या ऑफिस का काम आजकल लोग एक समय भी फिजिकल एक्टिविटी के लिए नहीं निकाल पाते हैं। थोड़ा बहुत फिजिकल एक्टिविटी से शरीर का वजन कंट्रोल नहीं हो पाता है, लेकिन अगर आप इसके साथ सही डाइट ले रहे हैं, तो वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। जब भी वजन कम करने के लिए डाइट की बात आती है, तो फलों का नाम सबसे पहले आता है। इन्हीं फलों में से एक है अनार, जिसका रस एक वेट लॉस टॉनिक की तरह काम करता है। चलिए जानते वेट लॉस के लिए अनार के फायदे और पीने का सही समय
बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए अनार के जूस का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अनार के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक पेट को भरने में मदद कर सकते हैं। जल्दी पेट भरने के कारण आपके शरीर में कम कैलोरी जाने के बावजूद भी आपको फुल महसूस होता है और ऐसे में वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।
अनार के जूस में मौजूद खास तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। यदि आपका मेटाबॉलिज्म सही से काम कर रहा है, तो शरीर ज्यादा से ज्यादा खाद्य व पेय पदार्थों को एनर्जी में बदलने लग जाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो मेटाबॉलिज्म आपके द्वारा ली गई कैलोरी को एनर्जी में बदल देता है, जिससे वजन कम बढ़ पाता है।
अनार एक हाई शुगर फ्रूट है, लेकिन अन्य फलों की तरह इसमें मौजूद शुगर नेचुरल होता है। साथ ही इसमें मौजूद फ्रूट अन्य पोषक तत्वों के साथ आता है, जो आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाता है। यदि आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो अनार के जूस का सेवन करना आपके लिए अच्छा वेट लॉस ऑप्शन हो सकता है।
ताजे अनार से निकाला गया जूस अनेक पोषक तत्वों जैसे विटामिन व मिनरल से भरपूर होता है, जो शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं, जो वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद है।
वैसे तो अनार के जूस का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। हालांकि, जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें इसका सेवन खाली पेट न करके खाने के साथ या खाना खाने के बाद इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसके अलावा दोपहर में भी अनार के जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।