... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 16, 2024 11:36 AM IST
अनार का जूस पीने का फायदे!
अनार के जूस का इस्तेमाल अक्सर लोग खून की मात्रा को दुरुस्त करने के लिए करते हैं। आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि रोजाना अनार का जूस पीने से हमारे शरीर में खून की कमी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार एक लो कैलोरी और लो फैट वाला एक फल है जो फाइबर, विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर होता है। हाल ही में जारी 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनार में वाइन और ग्रीन-टी की तुलना में काफी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार हमारी कोशिकाओं में होने वाली क्षति को कम करने का करता है और सूजन को भी कम करता है। आइए जानते हैं अनार का जूस पीने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं।
अनार में अच्छी मात्रा में पॉलीफेनॉल यौगिक पाए जाते हैं, जिन्हें प्युनिकैलागिन्स कहा जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं जो हमारे शरीर में धमनियों की मोटाई को बढ़ने से रोकते हैं। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में बढ़ने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कंट्रोल में रहती है। अनार के रस में एंथोसायनिन और एंथोक्सैन्थिन भरपूर पाया जाता है। जो शरीर में कोलेस्ट्रोल के निर्माण को रोकता है। इसके अलावा इसका रोजाना सेवन करने से गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
अनार एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सीडेंट्स तत्वों से भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड्स भी पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व हमारे शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। कुछ हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक अनार का सेवन करने से ब्रेस्ट, लंग्स, प्रोस्टेट और आंतों के कैंसर से बचा जा सकता है।
अनार का जूस हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है जिससे हमारा दिल भी सेहतमंद बना रहता है। रक्त का दबाव हमारे दिल की सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा अनार में पाया जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड हमारी धमनियों को खोलने का काम करता है। जिससे हमारे दिल में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से हो सके।
अनार का सेवन बीज सहित करने से आपको कब्ज की समस्या को छुटकारा मिल सकता है। दरअसल अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारी कब्ज की समस्या को जड़ से मिटाने का काम करता है। यदि आप रोज सुबह मल त्यागने में समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको रोजाना एक कटोरी अनार का सेवन बीज सहित करना चाहिए।
यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं और अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। तो आपको अनार के जूस का सेवन आपको रोजाना सुबह जरूर करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल तत्व हमारे फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। वहीं यदि आप अनार के दानों का सेवन करेंगे तो इसका लाभ आपको काफी तेजी से देखने को मिल सकता है।